भाजपा सरकार ने हरियाणा के विकास में एक नई दिशा दी है : प्रमोद कुमार विज
-राजीव कॉलोनी में दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन.
BOL PANIPAT : 2 अक्टूबर। पानीपत शहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने हरियाणा के विकास में एक नई दिशा प्रदान की है। चाहे वह किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर हो, युवाओं को रोजगार के अवसर देने की बात हो, या फिर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की बात हो। भाजपा ने हरियाणा प्रदेश में हर मोर्चे पर काम किया है और आगे भी करती रहेगी। वह बुधवार को राजीव कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने न्यू सब्जी मंडी, राम मंदिर गली सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शांति, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतो पर चलकर स्वाधीनता दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शत-शत नमन किया। राजीव कॉलोनी में मोहन, दुलारी, मोहित, मन्नू, आजाद, कुणाल सहित दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले वर्षों में जाति-पाति और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर, हर वर्ग और हर व्यक्ति के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। प्रदेश में जल्द ही भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है और नायब सिंह सैनी पुन: प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन-जन की आवाज है और प्रदेश के विकास के लिए चौबीस घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं। जिस मुख्यमंत्री ने अपने दो माह के कार्यकाल में ही इतने कार्य करवाए दिए हो, सोचो पांच सालों में कितने विकास कार्य होंगे। देश का विकास युवाओं के बिना संभव नहीं है इसलिए युवा शक्ति अपनी ताकत को पहचाने और चुनाव के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। सही मायने में युवा पीढ़ी ही एक ऐसी ताकत है, जिनका हमारे देश के विकास में अहम योगदान होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आने वाली 5 अक्टूबर को कमल के बटन पर अधिक से अधिक मतदान करें। ताकि प्रदेश में विकास कार्य निरंतर चलते रहे। इस मौके पर पार्षद अशोक कटारिया, मोहन, लक्की व प्राण रत्नाकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments