पंजाब की ऐतिहासिक जीत एवं भाजपा का भ्रष्टाचार लाएगा हरियाणा की राजनीति में परिवर्तन : सुखवीर मालिक
BOL PANIPAT : बीजेपी राज्य सरकार द्वारा बार-बार निगम के चुनाव टालने पर आम आदमी पार्टी नेता सुखवीर मालिक ने दी प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी की पंजाब में ऐतिहासिक जीत और हरियाणा में बढ़ते हुए भारी भरकम भ्रष्टाचार से हरियाणा की राजनीति बदलती नजर आ रही है। अब हरियाणा में जगह-जगह आम आदमी पार्टी के कार्यालय खोले जा रहे हैं। और लोगों की जॉइनिंग कराई जा रही है। पिछले 1 महीने में तकरीबन 12 लाख सदस्यों को आम आदमी पार्टी परिवार में जोड़ा भाजपा सरकार चुनाव से भाग रही है। कायदे से चुनाव हो जाने चाहिए थे। पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है नगर कार्य कराने में असमर्थ है। ऐसे में इन सभी शहरों की जिम्मेवारी कौन उठाएगा। पार्षदों के कार्यकाल में जनता बेहद परेशान रहे और अब जब कार्यकाल भी समाप्त हो गया है तो जनता की गुहार कौन सुनेगा। जमीन पर किसी भी वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने कोई भी कार्यनहीं किया। जो भी काम किया है भारी कमीशन भ्रष्टाचार करके लेकर किया एंटी इनकंबेंसी के कारण जनता के बीच भाजपा सरकार अपने उम्मीदवार उतारते हुए डर रही है। तथा साथ ही विधानसभा के चुनाव ना खराब हो ऐसा डर भी भाजपा के मन में है। यदि निगम के समय पर चुनाव होते हैं भारी एंटीइन्कमबंसी एवं भारी-भरकम भ्रष्टाचार के कारण तो भारतीय जनता पार्टी की हार तय है और भारतीय जनता पार्टी का संगठन खत्म हो जाएगा ।
ज्ञात रहे एक महीने में सदस्यता अभियान में 11 लाख से अधिक सदस्य बनाए है वहीं आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ सभी निगम के चुनाव में लगी है।
आम आदमी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र वर्ग में बच्चों, बुजुर्ग
महिलाओं, युवा शक्ति सभी से संपर्क साधे हुए हैं। जनता के बीच पहुंच उन्हें अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य आम आदमी पार्टी के प्रत्येक वॉलिंटियर्स कर रहा है।
सुखवीर मालिक ने बताया कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग भ्रष्टाचार से तंग और इसके आदी हो चुके हैं। और यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आते ही सबसे पहला कार्य भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा |
शिक्षा, स्वास्थ्य राज्य के विषय हैं। सब को निशुल्क शिक्षा मिले यह पार्टी की मुख्य धारा होगी। सुखवीर मालिक ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं ईमानदार राजनीति करना उनका मुख्य उद्देश्य है। सुखवीर मालिक ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में बच्चों के लिए स्विमिंग का कार्य आज भी अपने तरण ताल के माध्यम से कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन की निरंकुशता और जनता के खिलाफ सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना आम आदमी पार्टी का पहला धर्म है।
कांग्रेस और बीजेपी दोनों भाई भाई हैं पिछले दिनों आइए खबर ने यह भाई भाई वाली बात साबित कर दिया । वाड्रा को जेल में डालने वाली बीजेपी ने पिछले दिनों में वाड्रा को क्लीन चिट दे दी। जनता सब जान चुकी है।
2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी महिला सशक्तिकरण जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के कार्य करेगी आम आदमी पार्टी

Comments