Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं को मिले समान अवसर : मीना देवी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 5, 2023 Tags: , , , ,

-ग्रामीणों को दिलाई राष्ट्र निर्माण की संकल्प शपथ

-आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं को उपलब्ध कराए गैस कनेक्शन

BOL PANIPAT , 5 दिसंबर। केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनओं की जन जन को लाभ देने के लिए प्रारम्भ की गई भारत संकल्प यात्रा का जिले के गांव दरियापुर व जोशी मे पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा मे पहुंचे विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने लोगो को सरकार की नवीनतम योजनाओ की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोशनलाल मैहला व मीना देवी ने राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई। जोशी गांव मे बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रोशन लाल महला ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को  उचाईयो पर  पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है जिस प्रकार से देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार हुआ है इसकी  कल्पना भी नहीं की का सकती थी।प्रधान मंत्री ने उज्जवला योजना से लेकर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं प्रारंभ करके हर वर्ग का ध्यान रखा है। देश मे लोगो को स्वच्छ जल जहां उपलब्ध हो रहा है वहीं गरीब लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवा कर उनका सम्मान किया गया है। ऐसी अनेक योजनाएं है जिनका लाभ लेकर हर वर्ग समृद्ध व खुशहाल बन रहा है।
दरियापुर गांव मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे मतलोडा ब्लॉक समिति की चेयरमैन मीना देवी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में महिलाओं का मान सम्मान बढा है। महिलाओं को तरक्की के अवसर प्रदान किए गए है। आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना पूर्ण हो रहा है। गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नाटक के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी कार्यक्रम में किया गया। आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं को उज्वला योजना के तहत मुफत गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रोशन लाल महिला व ब्लाक समिति अध्यक्ष मीना देवी ने सरकारी विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन किया व सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका फूल गुलदस्ते देकर व शॉल भेंट करके स्वागत किया गया।
  कार्यक्रम में एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम मनदीप सिंह, तहसीलदार अजय सैनी,खंड विकास पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, कृषि विभआग के एसडीओ राधेश्याम,डॉक्टर मीना मितल,डॉक्टर देवेंद्र कादयान,सरपंच गीता,अभिजीत के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments