Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितेषी: महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 14, 2024 Tags: , , , ,

-हरियाणा प्रत्येक फसल को एम एस पी पर खरीदने वाला एकमात्र राज्य: ढांडा

BOL PANIPAT : 14 सितंबर, 2024, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबसे बड़ी किसान हितेषी है। आज तक कांग्रेस पार्टी ने किसानों पर गोली चलाई है और उनका शोषण किया है। परंतु भाजपा की हरियाणा सरकार ने किसानों की सारी फसलों को एम एस पी पर खरीदना शुरू किया है। सारी फसलों को एम एस पी पर खरीदने वाला हरियाणा एकमात्र राज्य है। यह बात पूर्व मंत्री एवम पानीपत ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने अपने संबोधन में गांव बिंझोल में जन संपर्क करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चाहे भूपेंद्र हुड्डा की सरकार हो या ओमप्रकाश चौटाला की, सभी ने किसानों पर गोलियां चलाई और ये बात किसानों की भलाई की करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को फसल बीमा दिया, भावांतर भरपाई योजना शुरू की और किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया। ढांडा ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडा राज था, किसान से लेकर व्यापारी तक परेशान थे। परंतु पिछले दस वर्ष में भाजपा के शासन में प्रदेश का हर नागरिक भाजपा की सरकार से खुश है और भाजपा शासन में ही अपने हित सुरक्षित महसूस करता है। इसी कारण हरियाणा की जनता प्रदेश में तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी। ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है। बिना पर्ची, बिना खर्ची के ऐसे योग्य युवाओं को नौकरी दी है, जिन्होंने नौकरी की आशा ही छोड़ी हुई थी। उन्होंने ग्रामवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर
मण्डल अध्यक्ष संजीव दहिया,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल,बिट्टू सरदार,राणा सिंह ,अजमेर ,ऋषि ,नरेश कालीरमण, विक्की मलिक,राजपाल आदि उपस्थित रहे ।

Comments