Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ के साथ पुलवामा में हुए बलिदानियों को श्रधांजलि अर्पित की।

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 14, 2022 Tags: , , , , ,

वीर बलिदानियों कारण ही भारत सुरक्षित- अर्चना

बलिदानियों से ले राष्ट्र को सर्व अर्पित करने की प्रेरणा- अर्चना

BOL PANIPAT : 14 फरवरी, आज पूरा भारत 14 फरवरी 2019 के उस काले दिन को याद कर जिस दिन एक कायरना आतंकी हमले में देश के 44 वीर सैनिक बालिदान हो गए थे। उन सब अमर बलिदानियों को श्रद्धासुन अर्पित करे । हम भी उन महान बलिदानियों को नमन कर करते है। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पुलवामा हमले की बरसी पर लघु सचिवालय में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि करने के बाद अमर शहीदों की नमन करते हुए कहे।
डॉ अर्चना ने कहा कि भारत की सेना का लोहा पूरी दुनिया मानती है।वीर बलिदानियों के कारण ही देश सुरक्षित है।
डॉ अर्चना ने कहा कि हमे बलिदानियों से राष्ट्र के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।आज पुलवामा के अमर बलिदानियों के सर्वोच्च बलिदानों को याद कर नमन कर रहे ।साथ ही भारत की गौरवशाली व शक्तिशाली वायुसेना के बालाकोट एयर स्ट्राइक के पराक्रम को भी सलूट करते है।
डॉ अर्चना ने कहा कि पुरानी सरकारों में हमारे सैनिकों के हाथ सदेव बांधकर रखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सैनिकों को दुश्मनों का ईट का जवाब पत्थर से देने के लिए खुली छूट दी है। आज हमारी सीमाएं सभी दिशाओं से सुरक्षित हैं यह केवल एक उत्तम नेतृत्व से ही सम्भव हो पाया है।उन्होंने कहा कि भाजपा की जब भी सरकार बनी हमने सदैव सेनिको को सम्मान दिया।सेनिको के पार्थिव शरीर उनके घर भी अटल जी की सरकार में आने लगे।
महवीर दहिया, हरीश कटारिया, दिलबाग़,राजेश फोगाट,आशोक गुंबर,विनोद खर्ब,दिनेश पुजारा, राजेन्द्र छोक्कर, अनिल बेनीवाल,रवि राणा,गजेंद्र दहिया,अन्नू भाटिया उपस्थित रहे

Comments