डीएससी रिजर्वेशन को नौकरियों में लागू कर अपना वायदा निभाए बीजेपी सरकार – देवीदास
BOL PANIPAT । डीएससी रिजर्वेशन को शिक्षा में दाखिलों की तर्ज पर नौकरियों में भी लागू करवाने के लिए प्रदेश के अलग- अलग जिलों में लगातार वंचित अनुसूचित जातियों के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सरकार तक इसकी आवाज पहुंचाई जा सके, जिसमें मुद्दा एक ही है, कि किस तरह से डीएससी रिजर्वेशन को शिक्षा में दाखिलों की तर्ज पर नौकरियों में भी डीएससी रिजर्वेशन को जल्द से जल्द लागू किया जाए । इसी कड़ी में 28 तारिख को पानीपत में आयोजित होने वाले वंचित अनुसूचित जातियों के सकंल्प सम्मेलन को लेकर आज पानीपत में वंचित अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधि स्काई लार्क कॉमप्लेक्स में एकत्रित हुए, जिन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार को अपने घोषणा पत्र में डीएससी समाज के लोगों को सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन देने का वायदा याद दिलाते हुए नेतृत्व कर रहे देवीदास ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री इस वायदे को जल्द से जल्द पुरा करे, ताकि वंचित अनुसूचित जातियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बीजेपी सरकार डीएससी रिजर्वेशन को नौकरियों में लागू कर देती है, तो निश्चित रूप से वंचित अनुसूचित समाज की सभी जातियां सरकार के प्रति निष्ठावान रहेगी और सरकार को आने वाले समय में इन सभी जातियों का समर्थन भी प्राप्त होगा,
लेकिन यदि सरकार डीएससी रिजर्वेशन को शिक्षा की तर्ज पर नौकरियों में लागू करने में कोई आनाकानी करती है, तो आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को इन सभी वंचित अनुसूचित जातियों के विरोध का सामना करना पडेगा जिनकी संख्या लाखों में है, जिसका असर सीधे तौर पर चुनाव पर पड़ेगा,
देवीदास ने यह भी कहा कि वंचित अनुसूचित जाति समाज की सभी जातियां डीएससी रिजर्वेशन के प्रति जागरूक हो गई है, जगह-जगह डीएससी रिजर्वेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और मिटिंग आयोजित की जा रही है, लोग जागरूक हो रहे हैं, अब वह अपना हक लेकर रहेगें, इसलिए मौजूदा सरकार को अपने द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदे को याद करते हुए तुरंत प्रभाव से लागू कर देना चाहिए। क्योंकि सरकार जितना देरी से डीएससी रिजर्वेशन को लागू करेगी उतना ही लोगों में सरकार का विरोध बढ़ेगा। इसलिए सरकार द्वारा डीएससी रिजर्वेशन को जल्द से जल्द लागू कर देना चाहिए, ताकि सभी वंचित अनुसूचित जातियों को इसका लाभ मिल सके, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बुनियादी ढांचे का निर्माण हो सके।
रोशन लाल बिड़लान ने 28 तारीख को पानीपत मॉडल टाउन में आयोजित समस्त वंचित अनुसूचित जातियों के सकंल्प सम्मेलन में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपिल की।
इस मौके पर मुकेश कुमार, डॉ विजय कुमार, रोशन लाल बिड़लान, पुर्व जिला पंचायत सदस्य शलीम डूम, जयकिशन मोगा खटीक,संजय काबड़ी, सेठपाल महमदपुर, सतपाल सिंह सांसी, मंगत राम खटीक, सुभाष कबीर,नरेश तुषामड़, सहित सभी वंचित अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments