पानीपत हल्के की प्रॉपर्टी आई डी की समस्या को ठीक करने के लिए पंचकुला हेड ऑफिस बुलाए गए निगम अधिकारी
तीन दिन तक रहेंगे पंचकुला सिस्टम को करेंगे ठीक
BOL PANIPAT : पानीपत शहर विधानसभा में जनता को प्रॉपर्टी आईडी में डेवेलपमेंट चार्ज, अनएप्रूव्ड लोकेशन और प्रॉपर्टी आईडी में नाम और विभिन्न श्रेणी में नाम सुधार व अन्य परिवर्तन को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल और चीफ टाउन प्लानर केके वार्ष्णेय से प्रॉपर्टी आईडी में जनमानस को आ रही समस्याओं से अवगत कराया था. अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए तय प्रक्रिया के सरलीकरण पर चर्चा की थी। अधिकारियों ने विधायक विज को आश्वासन दिया था कि आने वाले एक दो सप्ताह में प्रॉपर्टी आईडी संबंधित प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और सरकार द्वारा पानीपत की जनता की हर संभव प्रयास किया जाएगा। अब यह प्रयास रंग ला रहे और पानीपत निगम की पाँच सदस्यों की टीम पंचकूला के अधिकारियों के साथ प्रॉपर्टी आई डी के सुधार का कार्य कर रही है I इस टीम में एटीपी योगेश तोमर, रिंकू जेई,जय किशन क्लर्क, प्रोग्रामर विजेंद्र और जतिन प्रॉपर्टी आई डी के सुधार का कार्य कर रहे हैं I
विधायक विज के इस सार्थक प्रयास के लिए पानीपत की जनता में जगी उम्मीद, स्थानीय निवासियों ने जताया आभार –
प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए विधायक प्रमोद विज द्वारा किए गए प्रयास से जनता में उम्मीद की किरण जगी है| शांति नगर निवासी सरदार प्रीतपाल सिंह और भाटिया कॉलोनी निवासी वीरेंद्र तनेजा ने कहा कि हम लम्बे समय से प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए परेशान थे| विधायक विज के प्रयास से पानीपत की जनता को काफी राहत मिलेगी I
धन्यवाद है मुख्यमंत्री का जिनके आदेशानुसार प्रॉपर्टी आई डी में सुधार हेतु अधिकारियों के द्वारा कार्य किया जा रहा है अगर आई-डी बनाने में आ रही टेक्निकल समस्याओं को ठीक कर दिया जाता है तो निश्चित ही जनता को आ रही इस समस्या से राहत मिलेगी। – विधायक प्रमोद विज।

Comments