Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रत्याशी विजय जैन ने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जनसभाओं को सम्बोधित किया। 

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 15, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के सर्वजातीय पंचायत के प्रत्याशी विजय जैन ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सिवाह,भैंसवाल,बबैल,राजाखेड़ी,बराना,पल्हेड़ी और गढ़ सरनाई में जनसभाओं को संबोधित किया इस अवसर पर लोगों ने विशाल मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के काफिले और ढोल वह आतिशबाजी के साथ सभी गांव में सभा स्थल तक लाया गया इस अवसर पर विजय जैन ने कहा है कि मैं पानीपत ग्रामीण हल्के की सेवा करने के मकसद से राजनीतिक में आया हूं ना की मै पैसा कमाने के लिए भगवान का दिया मेरे पास सब कुछ है अब हलके के लोगों का प्यार और आशीर्वाद भी मेरे साथ है इसलिए मेरे से भाग्यशाली व्यक्ति और कोई नहीं हो सकता है जैन ने कहा है कि आपको 5 अक्टूबर को अपने भाई और बेटे को विधानसभा मैं भेजना होगा इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि ग्रामीण में भाई विजय जैन की लहर चल रही है और बहुत भारी मतों से आपका जैन चुनाव जीतेगा उन्होंने कहा है की विजय जैन के साथ सभी पार्टियों ने धोखा किया है इसलिए आपने 5 अक्टूबर को धोखे का जवाब देना होगा इस अवसर पर गांव भैंसवाल के सरपंच साबिर पूर्व सरपंच मदन शर्मा,विनोद रावल, ऋषिपाल रावल,मदन रावल गांव राजाखेड़ी के पूर्व सरपंच प्रेम शर्मा,परवाना गांव बराना के सरपंच सुरेश काला पूर्व सरपंच शिवकुमार त्यागी गांव गढ़सरनाई के पूर्व सरपंच नरेंद्र पंजाबी पूर्व सरपंच अजय सैनी, प्रोमिला लटवाल,लखमी चंद कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे

Comments