Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लगाया भंडारा.

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 21, 2024 Tags: , , , ,

-भारतीय जनता पार्टी संतो एवं गुरुओं का सम्मान करती है :गजेंद्र सलूजा

BOL PANIPAT, 21 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी देश की विरासत और संस्कृति का गर्व करती है और संवर्धन करती है ये शब्द भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने पानीपत शहरी विधानसभा के तहसील मंडल के क्षेत्र में मेला राम पार्क के पास गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लंगर लगाने के उपरांत,उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे ।क्षेत्र में पहुंचने पर गजेंद्र सलूजा का जोरदार स्वागत किया गया । सलूजा ने आगे कहा जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करा केदारनाथ धाम,काशी विश्वनाथ कोरिडोर,उज्जैन महाकाल का भव्य करण करके देश की संस्कृति का गौरव बढ़ाया। वही दूसरी ओर हरियाणा में भाजपा सरकार ने महर्षि बाल्मिकी संत कबीर एवं गुरु रविदास की जयंती सरकारी स्तर पर श्रद्धा पूर्वक मनाकर महापुरुषों को सम्मान दिया है
गजेंद्र सलूजा ने आह्वान किया है कि हम अपने गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धा रखे और गुरुओं के बताए हुए रस्ते पर चले ।इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद अंजली शर्मा,मंडल महामंत्री भाजपा सतीश मेहता,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लवली सेठी,पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा इंदु कुकरेजा,विनोद कुकरेजा,बलदेव वासन , हुकम चंद मेहता , सोनू सलूजा, कीमती लाल कपूर,वीरेंद्र तनेजा,पंकज खुसरीजा,चमन लाल वर्मा,केवल कृष्ण वर्मा,नरेंद्र कुमार सुरेंद्र पपनेजा आदि लोग मौजूद रहे।

Comments