Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


वार्ड 5 के नव निर्वाचित पार्षद ने थामा भाजपा का दामन।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जून ,समालखा नगरपालिका के वार्ड नं 5से नवनिर्वाचित पार्षद कप्तान छोकर ने आज भाजपा का दामन थाम लिए। जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल किया। नवनिर्वाचित पार्षद कप्तान छोकर ने कहा भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। जो राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखती । प्रधान मंत्री मोदी ने विश्व में मान बढ़ाया है।

देश को हर तरह से मजबूत किया। कप्तान ने कहा मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा का चन्हुमुखी विकास किया है। स्वच्छ शासन प्रशासन दिया है । इन सबसे प्रभावित हो आज मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।मैं पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करूंगा। जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की कप्तान छोकर को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि समालखा के विकास में कप्तान छोकर का पूरा सहयोग लिया जाएगा।

Comments