Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर. 213 लोगो का स्वस्थ्य जांचा गया

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 27, 2023 Tags: , , , ,

सेवा परमो धर्म की भावना से प्रधान मंत्री मोदी का जन्मदिन मना रही है भाजपा : अर्चना

BOL PANIPAT : 27 सितम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था की मेरी सरकार गरीबों तथा वंचितों की सरकार । उन्होंने ने काम करने के लिए वंचितों की वरीयता का मंत्र भी भाजपा को दिया तथा भाजपा उसी मंत्र के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पखवाड़ा मना रही है प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच शिविर लगा रही । जिनका उद्देश्य आम जन की सेवा करना है ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने जिला भाजपा द्वारा सनौली रोड स्थित सेवा भारती में लगाए गए स्वस्थ जांच शिविर में कहे
डा अर्चना ने आदर्श एक सोसायटी तथा गुलशन आई सेंटर का भी सहयोग के लिए आभार जताया।
डा अर्चना गुप्ता ने मरीजों से बात करते हुए उनको आयुष्मान योजना,चिरायु योजना तथा जन औषधि केंद्र के बारे भी अवगत कराया ।ताकि पात्र व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित ना रहे।
मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुजर ने बताया की शिविर में 213 लोगो का स्वस्थ्य जांचा गया,लोगो का मधुमेय जांच की गई आंखे जांच कर चश्मे वितरित किए गए।
इस शिविर में मुख्य रूप से प्राण रत्नाकर,प्रीतम गुजर , अनीता चावला,दीनू खूंगर,दीपक कंसल,पंडित गया प्रसाद तथा रोकी गहलोत शामिल रहे।

Comments