जिले भर में प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर भारी संख्या में लोगो ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण
प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केन्द्र से अन्नदाता की कई आवश्यकताएं एक जगह होंगी पूरी: अर्चना
सल्फर कोटेड यूरिया से किसान की लागत कम होगी : महिपाल
BOL PANIPAT : 27 जुलाई, प्रधानमंत्री मोदी किसान भाइयों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है ।किसान भाई को सॉइल हेल्थ कार्ड की सुविधा दे किसान भाईयो की मदद की। फसल बीमा योजना के तहत अन्नदाता को सुरक्षा कवच उपलब्ध करा मोदी ने अपने किसान हितैषी होने के प्रमाण दिए।ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान समृद्धि केंद्र के राजस्थान सीकर से वर्चुअल आरंभ के अवसर पर मोदी के उद्बोधन सुनने के बाद उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कही। डा अर्चना ने आगे कहा की प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र से अन्नदाता की कई आवश्यकता एक ही जगह पूरी हो जाएंगी। इन केंद्रों पर उर्वरक,पेस्टिसाइड, जैविक खाद, कृषि उपकरण,कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी ,सॉइल हेल्थ टेस्ट सब इन केंद्रों पर मिल सकेंगे जिससे किसान भाईयो के धन व समय की बचत होगी।
कार्यक्रम की संबोधित करते हुए विधायक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिपाल ढांडा ने कहा की मोदी जी ने सल्फर कोटेड यूरिया का प्रचलन आज आरंभ करके किसान भाईयो को एक बड़ी सौगात दी है। सल्फर कोटेड यूरिया अस्सी प्रतिशत मृदा में धीरे धीरे घुल जाता है जिससे मृदा की उर्वरता अधिक समय तक बनी रहती है जिस से किसान भाईयो की फसल लागत कम होगी तथा आय बढ़ेगी। यूरिया की किल्लत से भी निजात मिलेगी। महिपाल ने कहा की ये मोदी जी के नेतृत्व कमाल है किसान भाई की दिक्कत दूर करने के लिए नीम कोटिंग यूरिया तथा नेनो यूरिया इजाद करा किसान को राहत दी तथा अब सल्फर कोटेड यूरिया की सौगात दी।
महिपाल ढांडा ने कहा की मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसान भाइयों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का बड़ा काम किया है।
प्रधानमंत्री मोदी के आज उद्बोधन को जिले भर में बड़ी संख्या में लोगो ने प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर सुना।
केन्द्रों पर किसान भाई सल्फर कोटेड यूरिया तथा प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्र की सौगात के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते नजर आए।

Comments