Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने की कुच्छल को जिताने की अपील

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 16, 2022 Tags: , , , ,

-भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ की चुनावी सभा में उमड़ा जन सैलाब

BOL PANIPAT : समालखा 16 जून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने जी टी रोड स्थित एक निजी गार्डन में भाजपा चेयरमैन पद प्रत्याशी अशोक कुच्छल व सभी वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में एक भारी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चेयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल व सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जिताने की अपील की। सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास किया। बिना खर्ची पर्ची के नौकरी देना हो या तबादला नीति बनानी हो या हरियाणा में भी पांच सौ अधिक सेवा ऑन लाइन करना हो। इसी कड़ी नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव सीधे कराने का फैंसला किया ताकि चुनाव बाद होने वाली खरीद फरोख्त से पैदा होने वाले भरष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके। धनखड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हरियाणा सरकार ने पढ़ी लिखी पंचायत व निकाय बनने का काम किया ताकि स्थानीय सरकार अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो व अपने क्षेत्र का सही व तेज गति से विकास करवा सके।

जन सभा में भारी संख्या आई महिलाओं के मुखातिब होते हुए कहा की भाजपा ने महिलाओं के मान सम्मान बढ़ाने व उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए घर घर शौचालय बनवाए, उज्जवला योजना के तहत हर घर तक गैस पहुंचाने का काम किया। माता बहनों को पीने का पानी लाने की दिक्कत दूर करने हेतु हर घर नल से जल योजना लागू की। उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी के बेटी बचाओ_बेटी पढ़ाओ अभियान का भी जिक्र किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने करोना रोधी टीकाकरण का जिक्र करते हुए कहा की हमारी सरकार ने मुफ्त में टीकाकरण किया दो-दो डोज लगा कर सभी देश वासियों को सुरक्षित किया। उन्होंने कहा यही नही भारत ने 18 करोड़ टीके विदेशों को भी दिए। भारतीय टीका सबसे असरदार व उत्तम गुणवक्ता वाला है। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा की जो भारतीय टीके को भाजपा का टीका बता लगवाने का विरोध कर रहे थे वो भी बाद में छिप छिपाकर टीका लगवाकर आए। धनखड़ ने भाजपा के निकाय घोषणा पत्र जिसको भाजपा संकल्प पत्र कहती का जिक्र करते हुए कहा की भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है की शहर में पार्किंग की व्यव्स्था की जाएगी। शहर की स्वच्छता व सफाई व्यवस्था दुरस्त की जाएगी । पेय जल की व्यवस्था होगी शहर का सौंद्रीयकरण होगा । पार्कों का सौंदर्यकरण होगा। भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा की पहले केवल दो ही देश अपने दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारते थे इजराइल व अमेरिका अब भारत भी घर में घुस कर मारता है उनका इशारा म्यांमार में घुस कर उग्रवादियों को मारना , सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक की ओर था। उन्होंने कहा पहले केवल अमेरिका युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से अपने नागरिकों को निकालने के लिए युद्ध रुकवाता था अब भारत युद्ध रुकवाकर अपने नागरिकों व राजनायकों को निकालने के लिए युद्ध रुकवाता है। उनका इशारा रूस यूक्रेन युद्ध से भारत द्वारा अपने छात्र, नागरिक निकालने की और था। साथ 2015 में यमन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी व तालिबान की शासन आने पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की और था। ओम प्रकाश धनखड़ ने भारत की संस्कृति जागरूकता का जिक्र करते हुए कहा की कभी कोई उपमंडल अधिकारी (नागरिक) किस मंदिर में पूजा करता था बड़ी खुशी होती थी। आज तो देश का प्रधानमंत्री राम मंदिर में शाष्टांग प्रणाम करता है। काशी में, केदार नाथ में शिव पर गंगा जल से अभिषेक करता है। उन्होंने सेना में हाल में लागू अग्नि वीर योजन की तारीफ करते हुए कहा की इस योजना से सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ेगी सेना की ताकत बढ़ेगी। चार साल बाद जी सैनिक वापिस आयेंगे वो अर्ध सैनिक बलों में भर्ती होने योग्य होंगे। यदि वो अपना कोई व्वसाय करना चाहेंगे तो वो 12 लाख की पूंजी लेकर आएंगे जिससे अपना कोई काम धंधा शुरू कर सके। उन्होंने कहा की जिस प्रकार इजराइल हर किसी को 2 साल का सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य वही उद्देश्य अग्निवीर योजना का है । ताकि यदि देश पर कोई आपत्ति हो तो देश हर बेटा बेटी बंदूक उठा देश की सेवा के लिए सीमा पर पहुंच जाए। उन्होंने कहा की समालखा के विकास के लिए भाजपा का नगर पालिका का चुनाव जीतना आवशक है ताकि शासन में एक रुपता हो केंद्र में कोई योजना लागू वो तुरंत प्रदेश में लागू हो सके और उसका लाभ स्थानीय निकाय के माध्यम से पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने उपस्थित भरी जनसमूह से हाथ उठाकर भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल व सभी भाजपा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का वादा लिया। जन समूह पूरे जोश से वंदे मातरम व भारतमाता की जय के नारे लगा कर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल व सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का विश्वास प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को दिया। मंच संचालन जिला महा मंत्री कृष्ण छोक्कर ने किया जनसभा को चेयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज , राजीव जैन, शशिकांत कौशिक ने भी संबोधित किया

जिला महा मंत्री कृष्ण छोक्कर, ,प्रमोद विज, अमरजीत कोहली,राजीव जैन , मेघराज गुप्ता,शशिकांत कौशिक,विजय शर्मा, राममेहर मालिक, सुलेख डीडवाडा,रविन्द्र भाटिया,सुभाष कुहाड़,विनोद छोक्कर ,राजकुमार कलिरामण,अशोक कटारिया,दुष्यंत भट्ट,रविन्द्र भोले,धरमपाल जागलान, विधु रावल,सुशील जिंदल,मंजीत डिकाडला, ऋषिपाल रावल,कुलदीप जांगड़ा,पीतांबर रावल,अरविंद कौशिक,सतबीर पांचाल,सुनील कंसल,दिवाकर महता, हरीश कटारिया, रवि राणा,राजिंदर भदाड़,सुनील परधना,अनिता चावला, ईश कुमार राणा,सुनीता गोयल, विक्रांत कक्कड़, सौरव गुप्ता,शिव कुमार शर्मा,विजय जैन,सतपाल जांगड़ा, बलविंदर आर्य,रामकुमार सैनी,महावीर सिंह दहिया,ज्योति शर्मा वार्ड नं.14, ज्योति कश्यप वार्ड नं.-9, सुधीर वार्ड नं.5, नरेश बेनीवाल वार्ड नं.7,सुमित लहोट वार्ड नं.8, हरिचंद वशिष्ठ वार्ड नं.3,अनिल महिंद्रा वार्ड नं.10,राजेश ठाकुर 16,वार्ड नं.4 निर्विरोध पार्षद रेणु धीमान,प्रमोद शर्मा, डा. संजय चहल मौजूद रहे 

Comments