Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या की ब्लाइंड वारदात का पर्दाफाश. दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 सितम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए सीआईए-वन की टीम ने हत्या की ब्लाइंड वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव बड़ी निवासी सागर पुत्र इन्द्र व सुनील पुत्र जगमिंदर के रूप में हुई है। आरोपी अज्ञात युवक के साथ मामूली कहासुनी होने पर युवक को रिफाइनरी रोड के साथ लगते गांव बड़ोली के खेतों में ले गए वहा युवक की हत्या कर शव को धान के खेत में छोड़कर फरार हो गए थे।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गत 24 अगस्त की सुबह रिफाइनरी रोड के साथ लगते गांव बड़ोली के खेतों में धान के खेत से करीब 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस टीम ने शव का पानीपत सिविल हस्पताल में पोस्टमार्टम करवा थाना सदर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,201 के तहत मुकदमा दर्ज कर शव की पहचान व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान व धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए-वन की टीम को सौपी थी। सीआईए-वन की टीम शव की पहचान करवाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम को 13 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक जीटी रोड सैक्टर 18 मोड़ पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सागर पुत्र इन्द्र व सुनील पुत्र जगमिंदर निवासी बड़ी सोनीपत के रुप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 23 अगस्त की रात बड़ोली गांव के खेतों में एक युवक की पीटने के साथ ही गर्दन गिली मिट्टी में गाडकर युवक की हत्या करने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ दोनों आरोपी 23 अगस्त की देर सायँ एक बाइक पर सवार होकर देशवाल चौक पर किसी काम से गए थे। वहा पर घूम रहे अज्ञात युवक के साथ दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक दोनों को गाली गलौच करने लगा। दोनों आरोपी वहा से चले गए और कुछ देर बाद वापिस आकर उक्त युवक को बातों में उलझा अपने साथ बाइक पर बैठाकर रिफाइनरी रोड के साथ लगते बड़ोली गांव के खेतों में ले गए। वहा धान के खेत में युवक को पीटकर व गर्दन गिली मिट्टी में गाडकर हत्या कर शव को वही छोड़कर फरार हो गए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व डंडा बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

मामले का विवरण :

थाना सदर में गांव बड़ोली निवासी जोगिन्द्र पुत्र नंदलाल ने शिकायत देकर बताया था कि उसने रिफाइनरी रोड के साथ लगती गांव की पंचायती जमीन में से 11 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी है। 24 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे वह खेत में फसल देखने के लिए गया तो धान के खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसका मुँह गिली मिट्टी में दबा हुआ था। उसने साथ वाले खेत में आए हुए नरेन्द्र पुत्र धर्मसिंह व तेजबीर पुत्र प्यारेलाल को आवाज लगा कर बुलाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। शव पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे और कान से खून निकला हुआ था। अज्ञात शव की पहचान नही हो सकी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सिविल हस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा पहचान के लिए गृह में रखवा दिया था और जोगिंद्र की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments