5 किलो गांजा के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
BOL PANIPAT : 16 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रविवार को ट्रक युनियन में एक नशा तस्कर को 5 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बेरी वाली मस्जिद महादेव कॉलोनी निवासी समीर खान के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बेरी वाली मस्जिद निवासी समीर खान मादक पदाथ्र बेचने का अवैध काम करता है। समीर खान प्लास्टिक कट्टा में मादक पदार्थ लेकर ट्रक युनियन सेक्टर 25 में बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान समीर खान पुत्र याकुब निवासी बेरी वाली मस्जिद महादेव कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में युवक के प्लास्टिक कट्टा की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 5 किलो ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको ब्रांडेड कपड़े, जूते पहनने का शौक है। लग्जरी लाईफ जीने की चाहत में वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए नशा तस्करी का अवैध काम करने लगा। आरोपी ने बरामद गांजा करीब 15 दिन पहले यूपी के गौरखपुर में एक व्यक्ति से कम कीमत पर खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।
आरोपी समीर खान के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments