Thursday, August 27, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या की ब्लाइंड वारदात का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार,दोस्त पंकज ही निकला हत्यारा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 27, 2026 Tags: , , , , ,

लाल बत्ती चौक के पास खंडहर बिल्डिंग में मिला था गुड़ मंडी निवासी पवन 19 का शव

BOL PANIPAT , 27 अगस्त : एंटी एक्सटार्सन सेल पुलिस टीम ने गुड़ मंडी निवासी पवन 19 की हत्या की ब्लाइंड वारदात का वीरवार को पर्दाफास कर आरोपी को भावना चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान काबड़ी रोड निवासी पंकज के रूप में हुई है।

एंटी एक्सटार्सन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि थाना किला में गुड़ मंडी निवासी नेहा पुत्री संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका 19 वर्षीय भाई पवन 19 जुलाई की शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने 21 जुलाई को भाई से बात करने के लिए उसके दोस्त पंकज के नंबर पर कॉल की। पंकज ने बताया कि पवन 20 जुलाई को दोपहर बाद उसके घर से चला गया था। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर भाई की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। नेहा की शिकायत पर थाना किला में गुमशुदगी की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पवन की तलाश शुरू कर दी थी। 22 जुलाई को लाल बत्ती चौक के पास एक खंडहरनुमा बिल्डिंग में पवन का शव मिला था। बाद में मामले में हत्या की धारा इजाद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए वीरवार को वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी पंकज को भावना चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने काबड़ी रोड निवासी अपने फरार दोस्त साहिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह साहिल और पवन करीब 10-12 साल से दोस्त थे। तीनों नशा करने के आदी थे। 19 जुलाई को उसने पवन को जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर घर से निकलने के लिए कहा था। शाम के समय पवन उसके पास आया और दोनों नशा करने के बाद घर पर ही सो गए।
20 जुलाई को दोपहर बाद उसने, पवन और साहिल ने लाल बत्ती चौक के पास स्थित खंडहरनुमा बिल्डिंग में बैठकर नशा किया। नशा होने के बाद पवन दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगा साथ ही और नशा करने की जिद करने लगा। मना करने पर पवन ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर दोनों ने पवन को नीचे गिराकर उसकी छाती पर पैर से मारपीट की। पवन की सांसें थम गई। इसके बाद दोनों उसकी जेब से मोबाइल फोन और 1200 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए थे। पवन की बहन का फोन आने पर वह उसे और उसके परिजनों को गुमराह करता रहा।

पुलिस ने वीरवार को आरोपी पंकज को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उस 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही पवन का मोबाइल फोन बरामद करने व फरार आरोपी के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply