राज्यसभा सांसद के पुत्र की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया
रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने वाला होता है महान: एडीसी
BOL PANIPAT , 21 मार्च। मडलौडा स्थित पंजाबी धर्मशाला में पंजाबी ट्रस्ट द्वारा राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार के पुत्र सुनील पंवार की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभारम्भ एडीसी वीना हुड्ïडा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद पुत्र अनील पंवार व पंजाबी ट्रस्ट के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एडीसी वीना हुड्ïडा ने कहा कि जरूतरमंदों को रक्त देकर जान बचाने वाला महान व्यक्ति होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, किसी की एक यूनिट रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। उन्होंने सभी युवाओं से भी आह्ïवान किया कि वे इस पुनित कार्य में सहभागी बनें।
इस अवसर पर एडीसी वीना हुड्ïडा एवं राज्यसभा सांसद पुत्र अनील पंवार व रक्तदान शिविर आयोजक कमेटी द्वारा युवाओं को रक्तदान उपरान्त फल एवं प्रस्तति पत्र देकर भी सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में रैडक्रास की टीम द्वारा रक्त लिया गया। शिविर के खत्म होने उपरान्त आयोजक कमेटी के अध्यक्ष देशराज नागपाल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में सैकड़ो युवाओं ने सुनील पंवार को श्रद्घांजलि देने उपरान्त रक्तदान किया। जिसमें लगभग 200 यूनिट रक्त इक्कठा किया गया।

Comments