Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


स्व. रतन टाटा के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया ब्लड डोनेशन ड्राइव.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 29, 2024 Tags: , , , , ,

रक्तदान है महादान, छोटा सा किया गया प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है : जोगिंद्र मलिक

– ड्राइव में 138 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रतन टाटा के नाम से एक एंबुलेंस का रिबन काट कर पानीपत शहर को समर्पित की गई

BOL PANIPAT : स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए SJ मोटर्स ने सिविल अस्पताल के बल्ड बैंक के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया। ये ब्लड डोनेशन कैंप स्व. रतन टाटा के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया, ब्लड डोनेशन ड्राइव में 138 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान उन रोगियों के लिए जीवन रेखा है जो एनीमिया, दुर्घटनाओं में घायल होने, कैंसर, और प्रसव के दौरान जटिलताओं जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं। इस शिविर से एकत्र किया गया खून पानीपत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करेगा और अनगिनत लोगों के लिए आशा और उपचार का माध्यम बनेगा। SJ मोटर्स TATA कंपनी का ये एक छोटा सा प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है, जोगिंद्र मलिक ने बताया कि हमारे देश के सबसे बड़े दानवीर स्व. रतन टाटा की इस देश के सच्चे रत्न थे, उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में अपना पूरा जीवन दे दिया, जोगिंद्र मलिक ने कहा यह रक्तदान शिविर कंपनी की समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की एक और कड़ी है।

इसी कड़ी में शहर में रतन टाटा के नाम से एक एंबुलेंस का रिबन काट कर पानीपत शहर को समर्पित की गई, ये एंबुलेंस सेवा जरूरतमंद के लिए निशुल्क सेवा रहेगी। साथी ही उन्होंने कहा SJ मोटर्स समय समय पर समाजहित में कार्य करती रहेगी।

रक्तदान शिविर में इस मौके पर टाटा मोटर्स के उच्चाधिकारियों अंशुमन समनता, मुकेश काले, मोहित त्यागी, नीतीश सिंह व पानीपत के विभिन्न ट्रांसपोर्टर , शहर के उद्योगपति, समाजसेवी पधारे।

Comments