अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय जिनवाणी विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया
सेमिनार में श्री संदीप कुमार डीएसपी ट्रैफिक मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी गौरव लिखा व अधिवक्ता मेहुल जैन मौजूद रहे
सर्वप्रथम जिनवाणी विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति नीलम गक्खड़ ने आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया
तत्पश्चात जिनवाणी विद्या भारती स्कूल की बालिकाओं के द्वारा देश भक्ति गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी गई
इस अवसर पर अधिवक्ता मेहुल जैन ने ने अपना वक्तव्य देते हुए बताया की दुनियाभर में 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है. महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. उन्होंने बच्चों को बताया कि आप सब में एक प्रतिभा छुपी हुई है बस उसे पहचाना है साक्षी मलिक, गीता फोगाट, कल्पना चावला, सुषमा स्वराज आदि महिलाओं ने हरियाणा का नाम रोशन किया है

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डीएसपी संदीप कुमार ने बताया की पुलिस प्रशासन सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है
उन्होंने बच्चों को समझाया कि अगर आपको कोई व्यक्ति परेशान करता है, आपका पीछा करता है या आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करता है
तो आप को डरने की आवश्यकता नहीं आपको वह बात छुपाने की आवश्यकता नहीं, आप अपनी वह बात अपनी टीचर या प्रधानाचार्य व अपने परिवार से शेयर जरूर करें
उन्होंने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 विशेष रूप से महिलाओं के लिए जारी किया गया है साथ ही 112 कंट्रोल रूम पर भी आप तुरंत फोन करके किसी भी अनहोनी होने की जानकारी दे सकते हैं
उन्होंने कहा कि हमारा कानून इतना मजबूत हो चुका है कि महिलाओं को अपने अधिकार लेने के लिए अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता साथ ही उन्होंने बच्चों को उनके भविष्य के लिए जागरूक किया उन्होंने कहा कि आप में से ही बच्चे आगे चलकर आईपीएस व आईएएस ऑफिसर बनेंगे
आप में से कुछ बच्चे डॉक्टर या वकील बनेंगे आप सबको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और काबिल बनना चाहिए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व बालिका हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं उन्होंने साथ ही जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाता है और पुलिस प्रशासन सदैव ही सेवा में तत्पर रहता है
अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम गक्खड़ ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों को डीएसपी संदीप कुमार की बातों को अमल करने का निर्देश दिया

Comments