Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के सेक्टर 25 में हाली अपना स्कूल में रोटरी क्लब ,पानीपत प्रेमियर द्वारा 253 बच्चों को जूते वितरित, छात्राओं को सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन भेंट

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at November 14, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 14 नवंबर। माता सीता रानी सेवा संस्था द्वारा सेक्टर 25, पानीपत में मेहनतकश माता-पिता के होनहार बच्चों के लिए संचालित हाली अपना स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पानीपत प्रेमीयर की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले 253 उपेक्षित बच्चों को जूते वितरित किए गए तथा छात्राओं के लिए एक सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन भेंट की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित क्लब की सचिव एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् मीनाक्षी श्राफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज की भविष्य की आशा हैं और यदि उन्हें शिक्षा के समुचित अवसर प्रदान किए जाएं तो अनेक संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे, इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन को इन्हें समर्पित किया। श्रीमती श्राफ ने रोटरी क्लब की समाज में उपेक्षित वर्गों की सेवा करने की भूमिका की सराहना की।

स्कूल की ओर से प्रबन्धक समिति की सदस्य कंचन डावर ने स्कूल संचालन की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की तथा इसकी आवश्यकता और भूमिका को रेखांकित किया। स्कूल की निदेशक मधु यादव ने अपने विद्यार्थियों को यह अवसर प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।

समारोह में छात्राओं ने शानदार हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि अनेक विद्यार्थियों ने बाल दिवस के महत्व तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और व्यक्तित्व पर अपने विचार साझा किए।

शिक्षा के प्रति समर्पित जीवन के लिए मीनाक्षी श्राफ को लाइफटाइम सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्कूल के डायरेक्टर एडवोकेट राम मोहन राय और कृष्णा कांता ने प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनिया गर्ग ने किया।

कार्यक्रम में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और उपेक्षित बच्चों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु दुआ और सम्मानित अतिथि अतिरिक्त गवर्नर रोटरी वंदना सेठी रहीं. कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सुनीता मुंजाल, सुनीता कटारिया, मंजरी चड्ढा,स्नेहा खुराना, शालू गुप्ता, शगुन गुप्ता बतौर प्रोजेक्ट संचालक उपस्थित रहीं.

Comments