Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


डाबर कॉलोनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया मूर्ति स्थापना समारोह

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज वार्ड नंबर 6 के डाबर कॉलोनी के शिव मंदिर में राम दरबार शिव परिवार श्री कृष्ण परिवार और हनुमान बजरंगबली जी की मूर्ति स्थापना समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ समाजसेवी पार्षद विजय जैन थे परंतु वह पानीपत से बाहर होने के कारण समारोह में नहीं पहुंच पाए उनके प्रतिनिधि के तौर पर पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा मौजूद रहे कॉलोनी वासियों ने सतपाल राणा को भगवान के मूर्ति देकर और फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया और इस मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए पार्षद विजय जैन ने कहा है कि लोगों को आपने जिंदगी से थोड़ा समय सुबह और शाम भगवान के भक्ति में लगाना चाहिए भगवान के भगवान का भजन से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है इस अवसर पर सतपाल राणा ने कहा है कि पार्षद विजय जैन एक धार्मिक परंपराओं को मानने वाले और धर्म कर्म करने वाले व्यक्ति हैं उन्हीं के अथक प्रयासों से यहां पर भगवान की मूर्ति स्थापित की गई हैं इस अवसर पर गांव बिचपड़ी के पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी प्रेम कबीरपंथी पवन बंसल मिथलेश देवी रामरति राजकुमारी शांति देवी बलवीर सिंह राममेहर सैनी आदि लोग उपस्थित थे

Comments