Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


हर वर्ग की उन्नति में बजट 2025 पूर्ण सहायक : गजेंद्र सलूजा

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बजट 2025 को हर वर्ग हेतु उत्कृष्ट बजट बताया। गजेंद्र सलूजा ने बताया कि मोदी सरकार एवं वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है और वह देश की प्रगति में पूर्ण रूप से सहायक है एवं जो भी सहूलियतें दी है इसकी देश की जनता को बहुत लंबे समय से प्रतीक्षा थी। आयकर सीमा को 12 लाख रुपए तक करना बहुत ही महत्वपूर्ण नीति मोदी सरकार की है एवं यह ऐतिहासिक भी है। अब एक लाख रुपए की आय पर कोई भी कर नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बताया कि एमएसएमई,शिक्षा,स्वास्थ्य बुनियादी विकास तथा क्षेत्र यहां तक कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी व अनुसंधान के लिए भी मोदी सरकार ने पूर्ण गहनता से विशेष प्रावधान दिया है। यह बजट किसी एक वर्ग का नहीं अपितु हर वर्ग की उन्नति के लिए पूर्ण सहायक होगा। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से 5 लाख तक बढ़ाना जिस से अन्नदाता अत्यधिक प्रगति कर सके। यह बजट हर वर्ग हो समर्पित तो है ही साथ ही परंतु दूरदृष्टी के साथ देखा जाए तो यह भारत का शानदार बजट है। प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय सदस्यता अभियान एवं प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने कहा कि मोदी सरकार का यह संपूर्ण बजट है जिस से हर वर्ग प्रगति के पथ पूर्ण तीव्रता से गति करेगा। बजट 2025 की सराहना करते हुए प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय सदस्यता अभियान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पानीपत गजेंद्र सलूजा यह भी बताया कि मोदी सरकार का यह बजट किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर प्रत्येक देशवासी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। गजेंद्र सलूजा ने समस्त हरियाणावासियों की तरफ से इस सर्वसमावेशी ओर दूरदर्शी बजट के लिए सम्पूर्ण केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया।

Comments