Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सदस्यता पर्व के तहत भाजपा अब तक दस लाख से अधिक सदस्य बना चुकी तथा 50 लाख का लक्ष्य समय पूर्व प्राप्त किया जाएगा : मोहन लाल बडौली

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 18, 2024 Tags: , , , ,

-हरियाणा में निकाय चुनाव में बनायेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : मोहन लाल बडौली

-लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में आरक्षण खत्म व संविधान बदलने का झूठ बोल जनता को गुमराह करने का पाप किया : मोहन लाल बडौली

BOL PANIPAT : 18 नवंबर, भाजपा ने जब से 2024 का सदस्यता पर्व मनाना आरंभ किया तब अब तक 10 लाख से अधिक सदस्य बना लिए है। 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य जो प्रदेश को मिला है वो समय पूर्व प्राप्त कर लिया जाएगा।हर बूथ पर 250 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पार्टी के सांसद को 30हजार ,विधायक को 20 हजार सदस्य बनाने है साथ ही प्रदेश के जिले के कार्यकर्ताओं को भी अलग अलग से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।सक्रिय कार्यकर्ता बनने के लिए 50 सदस्य बनाना जरूरी है ये बाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में कहे।
पानीपत 48 हजार सदस्य बनाकर राज्य में चौथे नंबर पर जबकि फरीदाबाद एक लाख से अधिक सदस्य बना कर प्रथम स्थान पर है।
मोहन लाल बडौली ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि निकाय चुनाव जीतकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से सरकार की नीतियां तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचेगा।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपनी भ्रष्टाचार वाली विचारधारा का प्रदर्शन अपने बयानों से किया । कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सरेआम भ्रष्टाचार से नौकरियां देने के ऐलान किए। खुद भूपेंद्र हुड्डा पोर्टल खत्म करने के घोषणा करते घूम रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में राहुल गांधी तथा कांग्रेस ने लोगों को संविधान बदलने तथा आरक्षण खत्म करने की बात कर जनता को गुमराह करने का पाप किया।
विधानसभा चुनाव जनता ने उसका जवाब दे दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहन शैलजा का अपमान किया जो कांग्रेस के दलित होने का प्रमाण दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में नौकरी बेची जाती थी।
उन्होंने कहा कि बी पी एल परिवार की महिलाओं को 500 में सिलेंडर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है।उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को बिजली बिल से मुक्ति हेतु सोलर की सुविधा दे रही है। मुद्रा लोन का भी जिक्र किया।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री डा अर्चना गुप्ता, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेद पाल एडवोकेट,पूर्व सांसद संजय भाटिया जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट,जिला सदस्यता अभियान संयोजक गजेंद्र सलूजा , कृष्ण छोकर,ईश कुमार राणा तथा सुमित जागलान मौजूद रहे।

Comments