Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत शहर में ड्रेन के साथ डाली गई सीवर लाईन के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया रोष  प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 1, 2022 Tags: , , , ,

-ड्रेन के साथ ही सीवर लाईन डाल कर जनता के करोड़ों रूपए को कर दिया बर्बाद: राकेश चुघ
-आप नेता राकेश चुघ ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर प्रदेश सरकार से की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग

BOL PANIPAT , 1 अप्रैल। पानीपत की लाइफ लाईन डे्रन नंबर एक के साथ-साथ देवी मंदिर से लेकर बबैल नाके तक अमरूत योजना के तहत डाली गई सीवर लाईन के विरोध  में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आप नेता राकेश चुघ के नेतृत्च में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजीव कालोनी के पास ड्रेन पर रोष प्रदर्शन किया। आप नेता राकेश चुघ ने आरोप लगाया कि जब शहर का बरसाती व गंदा पानी ड्रेन में ही डाला जा रहा  है तो ढाई-तीन किमी लंबी सीवर लाईन डाल करके जनता के खुन पसीने की कमाई के करोड़ों रूपए क्यों बर्बाद किये गये।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कमीशन खोरी का खेल है और आप कार्यकर्ता शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ हर कदम पर लड़ाई लड़ेगे। वहीं डे्रन पर प्रदर्शन करने के उपरांत राकेश चुघ व अन्य कार्यकताओं ने लघु सचिवालय पहुंच कर इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की है। जिसमें राकेश चुघ ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि ड्रेन के साथ ही सीवर लाईन डालने का क्या औचित्य है और इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच करवाई जाये।

इसमें जो भी नेता या अधिकारी दोषी मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। वहीं ड्रेन पर प्रदर्शन के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए राकेश चुघ ने कहा कि ड्रेन नंबर एक की पटरी पर बनाई गई सडक़ शहर में जीटी रोड पर रेस्ट हाउस के सामने से लेकर सनौली रोड पर बबैल नाके तक और फिर बबैल नाके से लेकर सेक्टर 25 ट्रांसपोर्ट नगर तक एक बाईपास का काम करती है।

ड्रेन पर बनाई गई सडक़ के रास्ते से रोजाना हजारों की संख्या में बाइक सवार व छोटे वाहन गुजरते है। यहां तक की फैक्टरियों का माल भी छोटी गाडिय़ों में ड्रेन पर बनाई गई सडक़ के रास्ते से जाता है। उन्होंने बताया कि करीब 3 वर्ष पहले ड्रेन पर सडक़ बनाई गई थी और करीब एक वर्ष पहले इसको सीवर लाईन डालने के नाम पर तोड़ दिया गया। पिछले एक वर्ष से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ड्रेन के साथ ही रहने वाले विभिन्न कालोनियों के लोगों को एक साल से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अभी भी ड्रेन की पटरी पर बनी सडक़ को पूरी तरह से रिपेयर नहीं किया गया।

जिससे धूल व मिट्टी उडऩे से ड्रेन के पास रहने वाले लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आप नेताओं व कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ड्रेन पर बनी सडक़ पर लगी पुरानी टाइलों में से करीब आधी टाईलों का तो पता ही नहीं है कि वे गई कहा है। आरोप है पुरानी टाईलों को कही पर बेच दिया गया। राकेश चुघ ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और आम आदमी के हकों, अधिकारों, मांगों व समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया गया है।

पानीपत में जहां पर भी भ्रष्टाचार होने की बात सामने आयेगी तो आप कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेगे। प्रदर्शन में आप के शहरी प्रधान प्रीतपाल खेड़ा, हरीश बजाज, जोनी चावला, विपिन चावला, दिलबाग सिंह, दलबीर भौंसले, पंडित मनीश शर्मा, नीलम परनामी, चांद राम, हाजी रिजवान खान, बली राम देव आदि मौजूद रहे।

Comments