अनजान नंबर से आयी कॉल : डॉक्टर व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी
BOL PANIPAT : पानीपत जिले के मतलोडा खंड के अहर गांव स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर सतपाल सिंह से बदमाशों ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी है। डॉक्टर का कहना है कि बदमाशों ने उसे अलग -अलग नंबरों से कॉल और मैसेज किए व 9 सितंबर तक रंगदारी देने का समय दिया है। उनका आरोप है की बदमाशों ने फ़ोन पर तय समय पर रंगदारी नहीं मिलने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत पुलिस को दी है। डॉक्टर का कहना है कि बदमाश जब धमकी दे रहा था तो उसने कॉल रिकॉर्ड की मगर रंगदारी मांगने की बात वाली कॉल वह रिकॉर्ड नहीं कर पाया। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बीएएमएस डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि वह गांव जुवाहरा तहसील गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। वह पिछले करीब 20 सालों से गांव अहर के अड्डे पर अपना अस्पताल चला रहा है। 20 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल व मैसेज आए। फ़ोन कॉल पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही एक करोड़ रुपए की मांग भी की है।

Comments