फोन स्नेचिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 24 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत बबैल रोड पर ट्यूशन से घर लोट रहे युवक से फोन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को बरसत रोड पर नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रवि व अतुल निवासी छाजपुर कला के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर बरसत रोड पर नाला पुलिया के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रवि पुत्र मुरारी लाल व अतुल पुत्र मदन निवासी छाजपुर कला के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बीते 29 जनवरी को उक्त बाइक पर सवार होकर बबैल रोड पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अभय पुत्र फुलसिंह निवासी भारत नगर बबैल रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में अभय ने बताया था कि वह 29 जनवरी को ट्यूशन पढ़कर घर लोट रहा था। फोन में बैटरी कम थी। बबैल रोड पर उसने अपने पिता से बात करने के जेब से जैसे की मोबाइल फोन निकाला तभी सनौली रोड की और से दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और झपटा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments