Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट व धमकी देने के मामले में 4 आरोपित गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 फरवरी 2022, मारपीट व धमकी देने के मामलें में 4 आरोपित गिरफ्तार।तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया तहसील कैंप के भगत नगर में युवक के साथ मारपीट करने व धमकी देने के मामलें में चार आरोपियों को तहसील कैंप थाना पुलिस ने सोमवार को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ठाकुर व नरेंद्र निवासी भगत नगर, शुभम निवासी किशनपुरा व कन्हैया निवासी पटेल नगर पानीपत के रूप में हुई। गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उन्होंने बताया थाना तहसील कैंप में 3 फरवरी को मुकेश पुत्र सोमनाथ निवासी भगत नगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की वह प्राइवेट काम करता है। 11 फरवरी की देर साय करीब 11बजे वह बाजार से घर पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ कहासुनी करते हुए थपड़ मारा। कुछ देर बाद आरोपी ने अपने 6/7 साथियों को वहा पर बुला लिया और सभी ने मिलकर उसकी लात घुस्सों से पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments