चाईल्ड लेबर अपराध है इसको रोकना होगा. बढ़ावा देेने वालों के खिलाफ होगी ठोस कार्यवाही: अनिल लाठर
-हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने की विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक, वन स्टाप सैंटर की जानी प्रगति
-नियमों पर खरा नहीं उतरने वाले स्कूल संचालकों पर करें कार्यवाही, वाहनों की जांच कर करें चालान : श्याम शुक्ला
-आयोग की नई गाईड लाइन को भी किया अधिकारियों के साथ सांझा
BOL PANIPAT , 12 दिसंबर। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर व श्याम शुक्ला ने गुरूवार को जिला सचिवालय में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से संबंधित विषय को लेकर कार्य कर रहे विभागों, स्टेक होल्डर के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की व उनकी प्रगति जानी। बैठक में बाल श्रम से जुड़े अनेकों विभाग के अधिकारी मौजूद रहे है।
आयोग सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देश दिये की वे समय समय पर आम जन को विभिन्न विभागों की स्कीमों के बारे मे जानकारी देना सुनिश्चित करें। आयोग सदस्यों ने कहा कि चाईल्ड लेबर अपराध है। इसको रोकना है। जो इसमें बढ़ावा दे रहे हैं उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही होगी। उन्होंने अधिकारियों से पिछले 6 महीने में कितनी बैठक इस विषय को लेकर की कि भी जानकारी मांगी।
आयोग सदस्यों ने कहा की जिन स्कूलों के संचालक नियमों को ताक पर रख कर स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। जो स्कूल संचालक स्कूली बसों के लिए निर्धारित किये गये नियमों पर खरा नहीं उतर रहे उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्यवाही करनी होगी। स्कूलों में जाकर उनकी जांच करना अधिकारी सुनिश्चित कर ले।
आयोग सदस्यों ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा की दिव्यांग जनों को सरकार की स्कीमों को पूरा लाभ मिल रहा है या नहीं इसका भी ध्यान रखना होगा व आम जन के लिए संचालित की जा रही संकीमों का लाभ मिल पा रहा है यह भी अधिकारी सुनिश्चित करना होगा।
आयोग सदस्यों ने कहा कि हमें पोस्को एक्ट व जेजे एक्ट पर और अधिक कार्य करना है। जिले से बाल श्रम मजदूरी को समाप्त करना है। एचआईवी ग्रस्त बच्चों को मिलने वाली सहायता राशि में किसी भी प्रकार की देरी ना हो अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा। जो बच्चे दबाब का ग्रस्त है।
आयोग सदस्यों ने बैठक में शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकाय विभाग,वन स्टॉप सेंटर,न्याय बोर्ड, बाल विभाग निषेध अधिकार बाल देख-रेख केंद्र की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला पुलिस थानों में बच्चों के लिए बनाये गये कमरों के बारे में भी बात की। उन्होंने बैठक में नई गाईड लाईन को भी अधिकारियों के साथ सांझा किया। आयोग के सदस्यों ने वन स्टाप सैंटरों को गंभीरता से चैक करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस मौके पर सीएमओ जयंत आहुजा,डीएसपी जसवंत, डीएलसी पीपीएस हुडडा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता, जिला प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, बीईओ बिजेंद्र हुडडा, सीडीपीओ लक्षमी, डब्ल्यु सीडी कमलेश, जेजेबी सदस्य मालती अरोड़ा, अएसआई संतोष कुमारी, बिमला देवी सीडब्ल्युसी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments