Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


निपुण भारत मिशन पर अधिकारी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 4, 2024 Tags: , , , , ,

– जिले की रैंकिंग पर और ध्यान देने की जरूरत
– जो अध्यापक मिशन में सकारात्मकता नहीं दिखाते उन पर होगी कार्यवाही
– उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ मिशन की वर्तमान स्थिति पर किया गहनता से मंथन
– जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में निपुण भारत मिशन की बारिकीयों पर दिया गया ज़ोर

BOL PANIPAT , 4 मार्च। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में निपुण भारत मिशन के तहत जिला स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बच्चों की नींव को मजबूत बनान हम सब का दायित्व है।
इसके लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है। हमें उन कर्मठ अध्यापकों को इस मिशन में शामिल करना चाहिये जो शिक्षा में रूचि रखते हों व जिनकी नज़र में शिक्षा एक मिशन हो। जो अध्यापक इस कार्य में पारंगत नहीं हैं उन पर निगरानी रखने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में उन पर ठोस कार्यवाही की जा सकती है इसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिये।
  उपायुक्त ने कहा कि जो अध्यापक निपुण भारत मिशन कार्यक्रम में सकारात्मक भूमिका निभाने में सक्षम नही है उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।
    बैठक में उपायुक्त ने निपुण भारत मिशन की बारिकियों पर प्रकाश डाला व वर्तमान में पानीपत किस पायदान पर खड़ा है। उसकी वर्तमान स्थिति क्या है पर अधिकारियों के साथ गहन मथन किया। उपायुक्त ने कहा कि आधारभूत साक्षरता और गणित के लिए इस राष्टï्रीय अभियान की शुरूआत 5 जुलाई 2021 को विधिवत रूप से की गई थी।
उपायुक्त ने बताया कि निपुण भारत मिशन को कामयाब बनाने के लिए जो कमेटियां गठित की गई है उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा की।
उपायुक्त ने कमेटी सदस्यों से जो लक्ष्य निर्धारित किये गये थे उनपर कितना कार्य हुआ है व हम लक्ष्य के कितने करीब हैं आदि पर मंथन किया। उपायुक्त ने इस मिशन को गंभीरतापूर्व आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के अलावा सम्पर्क फांउडेशन से पल्लवी झां. और सभी खंडों के  खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवस पर निपुण भारत कार्यक्रम के तहत एफएलएन जिला कोर्डिनेटर राकेश कुमार, बीआरपी अंजली, बोद्घ राज, पवन कुमार, बलराज, सुशील कुमार, राजबीर को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र भी दिया गया।

Comments