एनिमिया को लेकर सिविल अस्पताल में होगा शिविर का आयोजन
BOL PANIPAT , 27 मार्च। पोषण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को सिविल अस्पताल में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आयुष विभाग के तत्वाधान में खून की कमी दूर करने को लेकर एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने बताया कि शिविर में उपायुक्त सुशील सारवान मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें। कार्यक्रम में जिला भर की सुपरवाइजर भाग लेगीं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेयर अवनीत कौर, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु लाठर भी उपस्थित रहेगीं। उन्होंने बताया कि शिविर में महिलाओं का एच.बी. लेवल की भी जांच की जाएगी। कार्यक्रम में आयुष विभाग के विशेषज्ञ पोषण पखवाड़ा के तहत खून की कमी को दूर करने के उपायों पर जागरूक करेंगें।

Comments