Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


पूंजीपति और भ्रष्ट अधिकारी हमारे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करने की लिख रहे हैं पटकथा. गिरोहबंदी के तहत बेची जा रही है ग्रीन बेल्ट,पार्क और यूडीलैंड – स्वामी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 10, 2024 Tags: , , , ,

-फर्जी रजिस्ट्री मामले में टीडीआई मैनेजमेंट, अधिकारियों और भूमाफियाओं पर आपराधिक मामला दर्ज कर फर्जी रजिस्ट्रियों को रद्द करने की मांग को लेकर जन आवाज सोसाइटी के सदस्यों ने डीटीपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

BOL PANIPAT : ( 10 सितंबर ) सेक्टर 23 टीडीआई में पार्क, ग्रीन बेल्ट ,सड़क और यूडीलैंड को बेचे जाने के मामले में आज जन आवाज सोसाइटी के सदस्य जोगेंद्र स्वामी के नेतृत्व में डीटीपी कार्यालय के बाहर पहुंचे और टीडीआई मलिक के साथ मिली भगत का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की
इस मामले में जोगेंद्र स्वामी पूर्व जिला पार्षद एवं प्रधान जन आवाज सोसाइटी ने कहा कि यह भ्रष्ट अधिकारी और पूंजीपति मिल करके हमारे आने वाले भविष्य को कुचलना चाहते हैं इन अधिकारियों के मिली भगत से पार्क, ग्रीन बेल्ट ,यूडीलैंड और रास्तों को बेचे जाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा 25 जून को डीटीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके टीडीआई में हुई फर्जी रजिस्ट्रीयो की कुछ कॉपियां डीटीपी के साथ-साथ निदेशालय को भी भेजी गई थी लेकिन विभाग द्वारा उस पर कोई अमल नहीं किया गया बाद में हम लोगों ने नगर निगम द्वारा टीडीआई मालिक और भू माफियाओं के साथ मिली भगत करके फर्जी तरीके से बनाई गई पार्क, ग्रीन बेल्ट और यूडीलैंड की प्रॉपर्टी आईडी आयुक्त नगर निगम को दी गई थी लेकिन नगर निगम द्वारा भी कमेटी गठित करने की बात कह कर इस भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों को बचाने का ही कार्य किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि टीडीआई मैनेजमेंट, भूमाफियाओं ने अर्जीनवीसो, तहसीलदार और डीआरओ के साथ मिलकर पार्क, यूडीलैंड और ग्रीनबेल्ट की हजारों गज जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई ओर बड़े पैमाने पर स्टांप ड्यूटी की चोरी करते हुए सरकार को करोड रुपए का नुकसान पहुंचाया लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई
उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा 10 रजिस्ट्री और दी गई है जो पार्क, ग्रीन, बेल्ट , रास्ते और यूडीलैंड की है जिस पर एटीपी अशोक कुमार से पूछा गया कि उनके द्वारा कोर्ट कार्रवाई की गई है तो उनका गोल-मोल जवाब की हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं इस मामले में टीडीआई मालिक द्वारा पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों द्वारा गलत रजिस्ट्री करने की बात कही गई हैं हम उस पत्र पर विचार कर रहे हैं जो की साबित करता है की अधिकारी पूरी तरीके से इस भ्रष्टाचार में संप्लित है

उन्होंने कहा कि जो कार्य डीटीपी विभाग के जेई को करना चाहिए था वह कार्य हम कर रहे हैं और विभाग वहां से केवल धन वसूली का कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि यह विभाग केवल 7ए वायलेंस के तहत मामला दर्ज कर इस भ्रष्टाचार में शामिल भ्रष्टाचार्यों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि यह मामल षड्यंत्र के तहत गिरोहबंदी, जालसाजी , धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी जमीन बेचने का संगीन मामला बनता है
उन्होंने कहा कि जब तक इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज नहीं हो जाता और यहां की रजिस्ट्री रद्द नहीं होती उनका यह आंदोलन जारी रहेगा और आने वाली सप्ताह में वह उपायुक्त पानीपत और उसके बाद महानिदेशक कंट्री टाउन प्लानिंग विभाग चंडीगढ़ के कार्यालय पर भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे
इस अवसर पर रंजीत भोला, डीपी ग्रोवर, सरदार कवलजीत सिंह, गोविंद सैनी, बलराज जांगड़ा ,नरेश वर्मा ,विक्की शर्मा, मनोज कुमार ,दीपक स्वामी , सरदार बलबीर सिंह , जितेंद्र कन्डेला ,फूल सिंह,नरेश गुप्ता, सोनू पंडित, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित थे

Comments