दिल्ली पैरलल नहर में दम्पत्ति के कूदने का मामला : मृतक महिला के पति और ससुर पर हत्या करने का केस दर्ज
BOL PANIPAT : दिल्ली पैरलल नहर में दम्पत्ति के कूदने के मामले में 44 घंटे बाद महिला का शव समालखा के बुडशाम नहर में मिला। महिला की बहनों के द्वारा पुलिस को दी गयी शिकायत के आधार पर मामले में मृतक महिला के पति और ससुर पर हत्या करने का केस दर्ज हुआ है। मृतक की बहनों का आरोप है कि उनके जीजा के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों का पता चलने के बाद उनकी बहन ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था जिसकी वजह से दोनों में अनबन रहने लगी थी।मृतक का पति उसे तलाक देकर दूसरी शादी करना चाहता था जबकि मृतक अपने घर को बसाना चाहती थी।पति हर हाल में उससे छुटकारा पाना चाहता था जिसके चलते उसने महिला के खिलाफ तलाक लेने का केस भी डाला हुआ था। पत्नी के भारी विरोध के चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए उसके पति ने साजिश करके उसे नहर में डुबो दिया। परिजनों का आरोप है कि एक माह से मोहित, उसके पिता और उसकी मां ने साजिश रच वारदात की है। उनका कहना है कि मोहित तैरना जानता था जबकि उनकी बहन तैरना नहीं जानती थी। साजिशन वह उसे नहर पर ले गया व दोनों ने गले लगकर नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद वह खुद तो तैर कर बाहर आ गया जबकि उसकी पत्नी पानी में डूब गयी।
मामले की शिकायत संबंधित थाना में दर्ज करवाई गयी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।

Comments