चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोबाइल फोन व 1 हजार रूपए की नगदी बरामद
BOL PANIPAT : 24 अगस्त 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गुप्त सूचना पर दबिस देकर कच्चा कैंप में पीपल वाली मंडी से गिरफ्तार किया । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने काबड़ी रोड पर रामपुरा कॉलोनी में स्थित एक फैक्टरी में बने क्वार्टर में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों की पहचान अजय निवासी भारत नगर पानीपत व मनीष निवासी झाम्बा कैथल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व 1 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशा करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के दो युवक कच्चा कैंप पीपल वाली मंडी में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होने अपनी पहचान अजय पुत्र रमेश निवासी भारत नगर पानीपत व मनीष पुत्र मोहन निवासी झाम्बा कैथल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 11 अगस्त की रात काबड़ी रोड पर रामपुरा कॉलोनी में स्थित एक फैक्टरी में बने क्वाटर से मोबाइल फोन व नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। थाना पुराना औद्योगिक में अमर सिंह निवासी मौजमपुर शहजानपुर यूपी हाल किरायेदार काबड़ी रोड रामपुरा कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments