BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज कला विभाग की ओर से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की छात्राओं के लिए आर्ट फिएस्टा का आयोजन किया गया । कला के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ाने के लिए तथा बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निकालने के लिए इस प्रकार की आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि स्कूल ही एक ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारता है। सामाजिक, आधुनिक परिवेश से जुड़े विषयों को सुंदर आकृतियों का रूप देकर प्रतिभागियों ने अपने कुशलता का प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में अपनी इच्छा अनुसार छात्राओं ने भाग लेकर आज के इस आयोजन को सुंदर और आकर्षक बना दिया। विद्यालय की दीवारों पर की बनाई गई कलाकृतियों ने विद्यालय सुन्दरता को चार चांद लगा दिए।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं भी भाग लिया तथा अपनी भावनाओं को सुंदर पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने आज के कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय की प्रबंधन समिति से चेयरमैन सुरेंद्र शिंगला , वाइस चेयरमैन सीए कमल किशोर ,प्रबंधक अरुण आर्य ने आज के कला महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT – 13 दिसंबर 2023, जींद के हैबतपुर गाँव में इंटर कॉलेज नौकायान चैंपियनशिप का आयोजन 12 दिसंबर 2023 को करवाया गया जिसमें आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मेडल अपने नाम किए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नौकायान चैंपियनशिप का आयोजन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में करवाया गया जिसमें विभिन्न कॉलेज के खिलाडियों ने भाग लिया। डॉ. गुप्ता ने बताया डबल स्कल नौकायन प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के अजय और अंकित ने रजत पदक, कॉलैक्स पेयर नौकायान में विशाल व रीशु ने रजत पदक अपने नाम किए। वहीं एकल स्कल नौकायन प्रतियोगिता में अजय और पवित्रा ने कांस्य पदक जीत कर दूसरे रनर अप की ट्राफी भी अपने नाम की। उन्होंने यह भी बताया की इन सभी खिलाडियों ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में भी अपना नाम दर्ज करवाया और अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि आज कॉलेज प्रांगण में सभी विजेता खिलाडियों का सम्मान किया गया। उन्होंने यह भी बताया गत दिनों ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने ओवर ऑल ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील व अनूप को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, प्रो.सतबीर सिंह समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Share…
BOL PANIPAT : शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीबीएसई द्वारा हब आफ लर्निंग का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी के तहत आज आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया इसमें पानीपत से सनराइज पब्लिक स्कूल, गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल ने भाग लिया। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने मेजबानी करते हुए खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन किया तथा आज के विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करके ओवरऑल विजेता रहा ,दूसरे स्थान पर बाल विकास तथा सनराइज स्कूल की टीम में रही।आज होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा तीसरी के लिए बैलून रेस तथा साइड हर्डल रेस आयोजित की गई । जिसमें बाल विकास स्कूल की टीमने प्रथम स्थान तथा आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से कक्षा 4 के लिए बाल ऑन मार्क तथा हर्डल रेस का आयोजन हुआ जिसमें आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बाल विकास स्कूल के थमान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।कक्षा पांचवी के लिए विभिन्न स्थानों पर रखी हुई बाधा रेस तथा साधारण बाधा रेस में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की मानवी तथा बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल के अयान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में कोच प्रदीप और धर्मेंद्र का विशेष सहयोग रहा। मैदान में बैठी हुई चीयर गर्ल्स ने सभी खिलाड़ियों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा जी, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अनुभा गुप्ता जी तथा विद्यालय का खेल विभाग विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों में उत्साह वर्धन करने के लिए खेल प्रांगण में उपस्थित रहा । प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा अपने संबोधन वक्तव्य में कहा कि खेल मानव जीवन के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस तरह की आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्कूलों को एक मंच पर लाना है ताकि प्रभावी तरीके से विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास हो सके। Share this… Whatsapp Facebook Twitter