एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झटके 14 मैडल
–पुरुष ताइक्वांडो, पूमसे (मिश्रित वर्ग) और पूमसे (पुरुष वर्ग) में बने ओवरआल रनरअप चैंपियन
–मनीष ने पूमसे (पुरुष) की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक पर किया कब्ज़ा
–नीरज ने पेंचक सिलेट के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक
BOL PANIPAT , 12 दिसम्बर,
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के पुरुष और महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की 9 से 11 दिसम्बर तक आयोजित इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक गोल्ड, 3 सिल्वर और 10 ब्रोंज मैडल समेत कुल 14 मैडल झटक कर तहलका मचा दिया । यही नहीं, कॉलेज के खिलाड़ियों ने पुरुष ताइक्वांडो, पूमसे (मिश्रित वर्ग) और पूमसे (पुरुष वर्ग) में ओवरआल रनरअप चैंपियन बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया । कृष ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया । प्रशांत कुमार ने ताइक्वांडो के 58 किलोग्राम भारवर्ग में, प्रशांत ने 87 किलोग्राम भारवर्ग, मनीष ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में, हूर ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में, हेमा ने 60 ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में, अमित ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में और किरण ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किये । पूमसे (मिश्रित वर्ग) में मनीष और भारती की जोड़ी ने सफलता के साथ सिल्वर मैडल जीता । पूमसे की पुरुष टीम मनीष, कृष और अमित ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया । कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दस कांस्य पदक के बूते पर न सिर्फ कुल 14 पदक झटके बल्कि ताइक्वांडो की तीन विधाओं में रनरअप ट्राफी पर कब्ज़ा कर अपने हुनर का लोहा मनवाया । कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर कृष, प्रशांत कुमार, नीरज, मनीष, प्रशांत, हूर, हेमा, अमित, किरण और भारती का भव्य स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी रानी, कोच अंकुश, ग्राउंड्समैन प्रताप और स्टाफ सदस्यों ने किया । कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों से गद-गद नजर आये तथा सभी की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित किया है । खेल हमें स्वस्थ तो रखते ही है साथ ही ये हमारे जीवन में अन्य उपलब्धियां प्राप्त करने में भी हमारी मदद करते है । हमारा व्यक्तित्व और बहुमुखी विकास खेलो के बिना संभव नहीं है । खेल का मैदान हम में आत्मविश्वास, परस्पर प्यार और समन्वय को बढाता है । आज जो इन खिलाडियों ने कर के दिखाया है उससे कॉलेज और समाज में खेल के महत्व को स्थापित करने में मदद मिलेगी तथा कॉलेज प्रशासन ऐसे खिलाडियों का हौंसला हमेशा बढाता रहेगा ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरणापूर्ण शब्दों में विजेता खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सभी की उपलब्धि कॉलेज और पानीपत जिले के लिए मायने रखती है क्योंकि इससे न सिर्फ इन खिलाडियों का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि दूसरे विद्यार्थियो को भी प्रेरणा मिली है । कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीन स्तरों पर ओवरआल रनरअप चैंपियन बनना और अगले स्तर के लिए क्वालीफाई करना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है और इसमें सफलता प्राप्त कर इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का कोई तोड़ नहीं है । कॉलेज को सभी खिलाड़ियों नाज़ है तथा भविष्य में भी कॉलेज इन्हें हर प्रकार कि सुविधाएं देता रहेगा ताकि इनके खेल में भरपूर निखार आये और ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खुद को स्थापित कर सके ।
डॉ सुशीला बेनीवाल ने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा कि कॉलेज के इन होनहारो ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल जीत कर नया कीर्तिमान बनाया है । ताइक्वांडो में वैसे भी एसडी पीजी कॉलेज का पिछले अनेक वर्षो से दबदबा रहा है । इन सभी खिलाड़ियो ने पहले भी राष्ट्रीय और इंटरयूनिवर्सिटी स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते है । इन खिलाड़ियो द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी स्तर पर आज तक कायम है और यह कॉलेज के लिए फक्र का विषय है ।
डॉ एसके वर्मा ने कहा कि पेंचक सिलेट एक कॉम्बैट और गैर-आक्रामक मार्शल खेल है जो सामूहिक रूप से इंडोनेशिया से उत्पन्न विभिन्न शैलियों की मार्शल आर्ट को शामिल करता है । पेंचक सिलेट में शरीर के किसी भी हिस्से का इस्तेमाल किया जा सकता है और शरीर के किसी भी हिस्से पर हमला किया जा सकता है । कॉलेज के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है ।
इस अवसर पर डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, चिराग सिंगला मौजूद रहे ।

Comments