प्राध्यापकों के लिए नियमित रूप से चल रही योग ब्रेक क्लासेस.
BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योगा क्लब द्वारा सभी प्राध्यापकों के लिए प्रोफेसर रेखा शर्मा द्वारा नियमित रूप से योगा ब्रेक क्लासेस चल रही है ।प्राध्यापिकाएं नियमित रूप से बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिदिन योग अभ्यास करती हैं । प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने सराहना करते हुए कहा की योग केवल एक कसरत नहीं है बल्कि जीवन जीने का तरीका है ।योग शरीर और आत्मा के लिए सुंदर तोहफा है , जिससे मनुष्य स्वयं को स्वयं से मिला सकता है ।जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम सभी अपने भौतिक जीवन में बहुत व्यस्त रहते हैं और हमे अपने शरीर के लिए समय निकाल पाना शायद असंभव ही लगता है , फिर भी प्रत्येक मनुष्य को व्यस्त जीवन शैली से कुछ समय अपने लिए निकाल कर स्वस्थ रहने के लिए योग अवश्य करना चाहिए।

मनुष्य का शरीर गंभीर बीमारियों से घिरा रहता है जैसे थायराइड ,मधुमेह ,रक्तचाप , माइग्रेन सिर दर्द, ब्लड प्रेशर ,हाई लो शुगर, बीपी इत्यादि परंतु अगर हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है तो हम अपने रोजमर्रा के कार्य आनंद के साथ नहीं कर सकते ।योग हमारे शरीर में बहुत ही सुंदर परिवर्तन लाता है ।मनुष्य को निरंतर योगाभ्यास करने से मनुष्य के शरीर को बहुत फायदे होते हैं जैसे संपूर्ण स्वास्थ्य ,वजन में कमी ,चिंता से राहत ,प्रतिरोधक क्षमता में सुधार, बेहतर शारीरिक लचीलापन एवं बैठने का तरीका इत्यादि। प्रोफेसर डॉक्टर ईरा गर्ग ने बताया कि नियमित योग क्लास करने से उनको बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है और नियमित योग करने से आप सुंदर विचारों के संग होते हैं और जीवन यात्रा शांति ,खुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती है ,साथ ही डॉ मधु शर्मा ने भी अपना अनुभव बताते हुए कहा कि योग आपको शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य और पॉजिटिव विचारों को देता है योग को आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता है परंतु इसके लाभ का आकलन केवल शरीर स्तर पर ही समझा जा सकता है। प्रोफेसर रेखा शर्मा ने प्रत्येक योगासन जैसे सूक्ष्म क्रियाओ से लेकर सूर्य नमस्कार, सलभासन ,ताड़ासन, वृक्षासन ,सेतुबंद आसन , नौकासन,विपरीत नौकासन, हलासन ,सर्वांगासन इन सब से होने वाले फायदे व इनको हमें कैसे करना चाहिए की विस्तृत जानकारी दी । कक्षा में डॉ. शशी प्रभा, डॉ. किरण मदान, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम ,प्रो. खुशबू, डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. अंजली, डॉ.मधु शर्मा, प्रो. ईरा गर्ग, डॉ. पूजा, डॉ. रेखा, प्रो. मंजू मलिक, प्रो. मंजू चंद उपस्थित रहे |

Comments