BOL PANIPAT : 39 वीं हरियाणा योगासन खेल चैंपियनशिप जो मतलौडा पानीपत में एक और दो अक्टूबर को आयोजित हुई। इस योगासन प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ योग खिलाड़ियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।पारंपरिक योगासन प्रतिस्पर्धा में 14 से 16 आयु वर्ग के समूह में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अनन्या ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके छठा स्थान प्राप्त किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया । अनन्या की सुन्दर और सटीक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण योग मुद्राओं ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया।विद्यालय को अपनी इस योग साधिका पर गर्व है। प्रबंधन समिति से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला , प्रबंधक सी ए कमल किशोर , प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ,उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने अनन्या के इस श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।योग अध्यापिका सुदेश का बच्चों के मार्गदर्शन में विशेष सहयोग रहा। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
कॉलेज एनएसएस इकाइयों के युवा स्वयंसेवकों ने निकाली राष्ट्रीय सौहार्द रैली युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत माता के सपूत लाल बहादुर शास्त्री के बताये मार्ग पर चलना चाहिए: डॉ. राकेश गर्ग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी BOL PANIPAT , 02 अक्टूबर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और देश के सपूत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर को राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सदभावना दिवस के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश गर्ग रहे. उनके साथ कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य प्रो मनोज कुमार प्रो आशीष गर्ग, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो सचिन, प्रो इंदु पुनिया, प्रो ममता और लगभग 100 एनएसएस कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे. एनएसएस स्वयंसेवकों ने पहल करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश…
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल उपकरणों के प्रयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में सीबीएसई से संबंधित स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सी एस अमित गुप्ता ने आज के इस महत्वपूर्ण सत्र में जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता का मतलब है दुनिया के वित्तीय नियमों एवं कानून को गहराई से जानना समझना एवं उसके अनुसार कार्य करना ।इसे अर्थ प्रबंधन के रूप में भी समझा जा सकता है। इस जानकारी से हम अपने धन के बेहतर उपयोग एवं प्रबंधन करने में निपुणता प्राप्त कर सकते हैं ।आज के इस डिजिटाइजेशन युग में हम सबको लेन-देन में सतर्कता पर रखनी चाहिए। वित्तीय साक्षरता मानव जीवन का कौशल है ।जिसका सही उपयोग करके हम अपने जीवन के निर्धारित लक्षण को हासिल कर सकते हैं। धन से जुड़े तरह-तरह के साइबर क्राइम एवं स्वयं से बचने के लिए सतर्क एवं सावधान रहना ही वित्तीय साक्षरता का मुख्य उद्देश्य है। विभिन्न तरीकों से किए गए लेनदेन जैसे नेट बैंकिंग यूपीआई आदि का प्रयोग करते समय हमें ओटीपी एवं पासवर्ड किसी को नहीं बताना चाहिए ।हमें अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित निवेश पर भी ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता एवं विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्या ने अमित गुप्ता का धन्यवाद किया ।और कहा कि इस प्रकार की वित्तीय जानकारी आज के समय में अत्यंत आवश्यक है ताकि हम धन के सही निवेश एवं उपयोग के बारे में जान पाए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अध्यापकों ने अपने विचार और आने वाली कठिनाइयों को साझा किया। Share this… Whatsapp Facebook Twitter