Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


सी.बी.एस.ई कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 15, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सी.बी.एस.ई कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित हुआ जिसमें स्थानीय जी.डी गोयंका पानीपत का परिणाम शत प्रतिशत रहा । वरुण सैनी ने 468 अंक लेकर प्रथम स्थान, धृति ने 467 अंक लेकर द्वितीय स्थान, त्रियाक्षा ने 457 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को हार्दिक बधाई दी, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को बधाई देते हुए आगे जीवन में सफल होने का आशीर्वाद दिया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर संघर्षरत रहकर हर चुनौती का सामना कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Comments