Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


सी.बी.एस.ई कक्षा बाहरवीं व दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 13, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल की कला संकाय की शवेता ने 95.2% अंक लेकर प्रथम स्थान, विज्ञान संकाय से 91.2% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया । अंग्रेजी विषय में शवेता ने 96 अंक, राजनीतिक शास्त्र में शवेता ने 95 अंक, हिंदी में शवेता ने 94 अंक, पेंटिंग में 98 अंक, वंशराज ने आई.पी में 96 अंक, गीतांजली ने संगीत में 100 अंक, खुशप्रीत ने 99 अंक हासिल किए ।

कक्षा दसवीं से सीया ने 94.8%, प्रियांशी 92%, मुस्कान 91.2% ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया । कृतिका सामाजिक में 96 अंक, हिंदी में 96 अंक, सीया ने आई.टी में 96 अंक, गणित में 91 अंक, साइंस में  92 अंक हासिल किए ।

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने छात्रों के अभिभावकों का मुंह मीठा करा कर बधाई दी । छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर संघर्षरत रहकर हर चुनौती का सामना कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, अभिभावक गण, व अध्यापक गण मौजूद रहे ।

Comments