Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


75 वाँ NCC Day मनाया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 26, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी महाविद्यालय में आज दिनांक 26 नवंबर 2023 को  75 वाँ NCC Day मनाया गया। इस दिन महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने महाविद्यालय को गंदगी मुक्त करने का प्रण लिया तथा पूरे महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया | इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग तथा प्रबंध समिति के सदस्य तथा पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्राचार्य महोदय ने बताया कि इसी तरह समय- समय पर हमारे NCC के कैडेट्स, रक्तदान, सफाई अभियान, पौधा रोपण तथा अन्य कई प्रकार की सामाजिक जागरूकता की मुहिम चलाते रहते हैं तथा समाज को जागरुक करते रहने का नेक कार्य करते रहते हैं | महाविद्यालय की NCC इकाई के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि NCC  दिवस नवंबर महीने के आखिरी रविवार को मनाया जाता है तथा प्रतिवर्ष हमारे कैडेट्स इस दिवस पर सामाजिक कार्यों में भाग लेते हैं इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. गुरनाम, डॉ. जोगेश, डॉ. नरवीर एवं गैर शिक्षक वर्ग से श्री रणधीर सिंह एवं ममता आदि मौजूद रहे |

Comments