बायोलॉजिकल एसोसिएशन और रेड रिबन क्लब के द्वारा विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2022 के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोतर महाविद्यालय, पानीपत में दयाल सिंह महाविद्यालय, करनाल के साथ मिलकर आज बायोलॉजिकल एसोसिएशन और रेड रिबन क्लब के द्वारा विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2022 के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया । इस वेबिनार की मुख्य वक्ता डॉ. ऋचा गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ एनाटॉमी, पीजीआई चंडीगढ़ रही । इस वेबीनार का मुख्य विषय कैंसर को कैसे बढ़ने से रोका जा सकता है । मुख्य वक्ता ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि कैंसर के कारण एवं उनकी रोकथाम के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं । हमारे देश में हर चार व्यक्ति में से एक व्यक्ति की मौत कैंसर के कारण होती है । कैंसर के मुख्य कारण धूम्रपान, शराब और अनहाइजीनिक फूड खाने से हो सकता है । डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि कैंसर का एक मुख्य कारण मोटापा और लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स है | इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की बीमारियों की सभी को जानकारी होना बहुत जरुरी है इससे न केवल मरीज की ही जान जाती है बल्कि पूरा परिवार और पूरा समाज इससे प्रभावित होता है |
प्राचार्य डॉ. आशिमा, दयाल सिंह कॉलेज ने कहा कि ऐसे जागरूकता वेबीनार समय-समय पर आयोजित करते रहना चाहिए ताकि लोगों को इस तरह की गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाए । इस अवसर पर संयोजक डॉ. निधान सिंह और सह संयोजक प्रो. पवन कुमार इस वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. ऋचा गुप्ता का धन्यवाद किया तथा उन्होंने कहा कि यह वेबीनार सभी विद्यार्थियों तथा सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धक रहा | इस वेबिनार को सफल बनाने में दोनों महाविद्यालयों की बायोलॉजिकल एसोसिएशन व रेड रिबन क्लब के सभी सदस्यों ने अहम् भूमिका निभाई |

Comments