हवन करके मनाया स्कूली बच्चों का जन्मदिवस
BOL PANIPAT : आज आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जूनियर व सीनियर विंग में अप्रैल व मई मास में जन्में बच्चों के लिए जन्मदिन उत्सव मनाया गया। यह उत्सव एक हवन के रूप में मनाया गया और साथ ही कक्षा दसवीं व बारहवीं में उत्तीर्ण हुए बच्चों ने भी भाग लिया। हवन करवाने का उद्देश्य बच्चों को उनकी अपनी संस्कृति से अवगत करवाना है। बच्चों को अपनी संस्कृति और रीति रिवाजों को ज्ञान होना अति आवश्यक है क्योंकि आज के दौर में अपनी संस्कृति छोड़ पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी प्रधानाचार्य जयश्री गर्ग, तथा सहयोगी अध्यापिकाओं एवं सभी बच्चों ने हवन कुंड में आहुति डालकर श्रद्धा एवं उत्साह दिखाया ।
प्रधानाचार्य जयश्री गर्ग ने हवन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हवन से मन और वातावरण दोनों ही शुद्ध होते हैं। बच्चों को संस्कारों से युक्त शिक्षा भरी बातें बता उनको मन लगाकर पढ़ाई करने के बारे बताया कि हर रोज का काम साथ-साथ करने से वह काम कितना आसान बनता चला जाता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। अंत में बच्चों को प्रसाद खिलाकर उनका मुँह मीठा करवाया गया।

Comments