Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्यालय में मनाया 15 अगस्त.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 16, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्यालय में 15 अगस्त को पानीपत की जानी-मानी हस्ती दानवीर समाजसेवी वह होटल डेज के मलिक ओम पी माटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि ओ पी माटा ने इस अवसर पर कहा कि मुझे आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अंदर   आकर के बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है और मैं यह अपने जीवन के अंदर पहली बार महसूस कर रहा हूं कि हमारे जितने भी वरिष्ठ नागरिक हैं यहां आकर के कितने प्रसन्नचित हैं और उनको यहां पर उचित समय बिताने के लिए बहुत ही उचित स्थान मिला हुआ है और उन्होंने कहा की हमें जो आजादी मिली है यह हमारे देश के नौजवानों और हमारे बुजुर्गों की देन है कि जो कि हम आज स्वतंत्र भारत के अंदर श्वास ले रहे हैं और जितने भी हमारे साथी पाकिस्तान से अलग होकर के आए हैं उन्होंने बहुत ही मेहनत से और लगन से अपने-अपने कार्य किए हैं जिसकी आज पूरे हिंदुस्तान के अंदर एक मिसाल कायम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल सेठी जी ने की और मंच संचालन समिति के महामंत्री ओम ढींगरा और वेद बांदा जी ने किया इस अवसर पर जिन सदस्यों का जन्म दिवस अगस्त मास में आता है वह जो समिति के नए सदस्य बने हैं उन सभी का मुख्य अतिथि व अध्यक्ष द्वारा मान व  सम्मान किया गया। इस अवसर पर वित्त सचिव उपेंद्र दुआ, चुन्नीलाल चुग, अंबे प्रकाश पालीवाल, एस सी पबरेजा, मनोहर रेवड़ी इंदर सिंह रेवड़ी हरीश खुराना एम एल शाही नरेंद्र गोयल  राकेश गोयल, आई एन कुकरेजा, एन के आहूजा, ओ पी चुग, श्री राम कतयाल, ईश्वर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments