Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लम्बित मांगो को लेकर आन्दोलन को तेज़ करेंगे।

By LALIT SHARMA , in HEALTH SOCIAL , at August 9, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 9 अगस्त, प्रदेश के बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार द्वारा जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति लगाने के गैर कानूनी आदेश  को वापिस लेने सहित अपनी लम्बित मांगो को लेकर आन्दोलन को तेज करेगे। यह जानकारी देते हुए आज यहा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 की राज्य प्रधान शर्मिला देवी , महासचिव सहदेव आर्य, उपप्रधान सुरेश कटारिया व सुदेश रानी ने बताया कि जिस तरह कल महानिदेशक डा0 कुलदीप सिंह ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति लगाने के लिए केवल महिला एम.पी.एच.डब्लू. को बाध्य करने वाला पत्र जारी किया है उससे प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियो मे भारी रोष है। उन्होने बताया कि कुछ अधिकारी आये दिन कर्मचारियों के प्रति शोषण के तरीके अपना रहे है जबकि कर्मचारी पहले ही व्यपात समस्या से दो चार होकर संघर्ष करने को मजबूर है। कोरोना काल में अपनी जान पर खेल कर लोगों की जान बचाने वाले बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों पर जहा कुछ अधिकारी अपने निजि स्वार्थ के लिए सरकार व कर्मचारियो मे टरकाव पैदा करने के लिए निजता हनन करने वाली गैर कानूनी व अपने निजि मोबाईल से लोकेशन आधारित हाजरी व्यवस्था थोंपने का काम कर रहे है वही पर उनको कार्यक्रमो को आन लाईन करने के लिए इन्टरनेट युक्त माबाईल सिम , लैपटाप आदि उपलब्ध करवाने मे आना कानी कर रहे। जबकि स्वास्थ्य कर्मी पहले ही बायो मैट्रिक से हाजरी लगा रहे है।यह स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी व बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 के आन्दोलन को कमजोर करने का विफल प्रयास है। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि लागू करने व नये नोरम के नाम पर राज्य के शहरी क्षेत्रो मे बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारियो के पदो को समाप्त करने के निर्णय के विरोध मे तथा एन.एच.एम. के अन्तर्गत कार्यरत महिला एम.पी.एच.डब्लू. को नियमित कर्मचारी की भाति 4200 ग्रेड पे देने सहित अपनी लम्बित मांगो को लागू करवाने तथा  अन्य वर्गो के कर्मचारियो की भाति एम0पी.0एच0डब्लू0 काडर के पदानाम बदलने, पदोन्नति व कनफर्म सूची जारी करने, रिक्त पदो पर नियमित भर्ती करने, राज्य मे आबादी के अनुसार नये पद सृर्जित करने, पदोन्नत पदो के वेतनमान संशेांधित करने सहित लम्बित मागो को लेकर आन्दोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। उन्होने बताया कि आन्दोलन के तहत  आगामी 11 अगस्त से स्वास्थ्य कर्मी जिला स्तर पर कन्वैन्शन करके राज्य के सतापक्ष एव विपक्ष के सभी सांसदो व विधायको ज्ञापन देगे। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि 11 अगस्त को जिला हिसार व नारनौल मे, 23 अगस्त को रोहतक व पलवल, 30 अगस्त को भिवानी व पानीपत, 6 सित्मबर जीन्द व अम्बाला , 13 सित्मबर को झज्जर व सिरसा, 20 सित्मबर को कैथल व फरीदाबाद, 27 सित्मबर को करनाल व चरखी दादरी, 4 अक्तूबर को रेवाडी व पंचकूला , 11 अक्तूबर को कुरूक्षेत्र व यमुनानगर, तथा 18 अक्तूबर को सोनीपत व फतेहबाद  25 अक्तूबर को मेवात व गुरूग्राम मे जिला स्तरीय कन्वैन्शन करके विधायको व सासदो को ज्ञापन दिये जायेगे । उन्होने सरकार को आगाह किया कि यदि फिर भी एशो0 कीे मागो पर अमल नही हुआ तो आगामी आन्दोलन को की घोषना की जायेगी। कर्मचारी नेताओ नेे बताया कि 2019 मे एम.पी.एच.डब्लू. को ग्रेड 4200 ग्रेड करने के बावजूद एन.एच.एम. तथा पी0जी.आई रोहतक के अन्तर्गत कार्यरत  एम.पी.एच.डब्लू. को नियमित कर्मचारी की भाति आज तक 4200 ग्रेड पे नही दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि गत 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत सभी वर्गो के अधिकारी व कर्मचारी तालमेल कमेटी के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मिले थे । स्वास्थ्य मन्त्री से मिले ठोस आश्वासन के बावजूद अभी तक जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति लगाने के गैर कानूनी आदेश को अधिकरियो द्वारा वापिस लेने की बजाय अनावश्यक आदेश पारित किये जा रहे है।

Comments