हर्षोल्लास से मनाया तीज पर्व और अलंकरण समारोह ।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज हरियाणा की लोक संस्कृति का प्रसिद्ध पर्व हरियाली तीज बड़े ही हर्ष पूर्वक मनाया गया। आज के रंगारंग पर्व के मुख्य आकर्षण अंतर सदन रंगोली,नृत्य ,मेहंदी ,गायन ,नेल आर्ट ,फूड फैस्टा इत्यादि प्रतियोगिताएं रही।इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय की प्रबंधक समिति से रश्मि सिंगला , रुचिका गर्ग , रेनू गर्ग , रश्मि गर्ग , निकिता ने विद्यालय में अपनी गरिमामयी उपस्थिति आज के दिन को और अधिक यादगार बना दिया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। नृत्य और संगीत के रंगारंग कार्यक्रम ने तो ऐसा समा बांधा कि सभागार में उपस्थित हर जन थिरकने और गाने के लिए विवश हो गया । योगा की शानदार प्रस्तुति ने तो सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।हथेलियों पर रचित सुंदर मेहंदी स्वयं ही अपनी कलात्मकता का परिचय दे रही थी। छात्राओं ने कुशलता से नेल आर्ट करके सभी को अचंभित कर दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में निपुणता प्राप्त की जा सकती हैं यह सब इन छात्राओं की प्रतिभा और कुशलता से सिद्ध होता है।

अन्तर सदन नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दयानंद सदन ने प्राप्त किया तो द्वितीय स्थान पर विवेकानंद सदन और तृतीय स्थान पर टैगोर हाउस रहा। इसी प्रकार मेहंदी में नेहरू सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा, और टैगोर सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।नेल आर्ट प्रतियोगिता में दयानंद सदन प्रथम स्थान पर रहा , विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और टैगोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फूड फैस्टा में विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर तो टैगोर सदन ने दूसरा, नेहरू सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली का विजेता टैगोर सदन रहा तो विवेकानंद ने दूसरा स्थान हासिल किया और नेहरू सदन की रंगोली तीसरे स्थान पर रही।
विद्यालय की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए कक्षा चार से दसवीं तक की छात्राओं को चार सदनों में बांटा जाता है। दयानंद ,नेहरू ,टैगोर, एवं विवेकानंद इन सभी सदनों की छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने सदन और विद्यालय का नाम रोशन करती है। आज के शुभ अवसर पर छात्राओं की नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए सदन के कप्तान, वाइस कैप्टन ,गतिविधि कैप्टन ,स्पोर्ट्स कैप्टन इत्यादि का चुनाव करके उन्हें अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सभीपदाधिकारियो ने पद और निष्ठा की शपथ ग्रहण की । संजना डागर को विद्यालय की हेड गर्ल चुना गया तो उसका साथ निभाने के लिए भूमिका को वॉइस हेड गर्ल चुना गया ।जूनियर विंग की तरफ से माही को हेड गर्ल तथा अनाया को वाइस हैडगर्ल का पद दिया गया ।नेहरू सदन की कैप्टन अंजलि पाल,दयानंद सदन की कप्तान राधिका टैगोर सदन में कैप्टन का पदभार आराध्या एवं विवेकानंद सदन में कप्तान की जिम्मेदारी सरबजोत को दी गई । विद्यालय की मिनी संसद के खिले-खिले चेहरे बंंया कर रहे थे कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए कितने अधिक उत्साहित है।विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी नए चुने पदाधिकारियों को बधाई दी तथा निष्ठा पूर्वक कार्य भार पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामना देते हुए कहा कि त्यौहार जीवन को हरा-भरा और आशायुक्त बनाते हैं ।इसलिए हमें हर पर्व को प्यार ,सौहार्द और उल्लास पूर्वक मानना चाहिए ।आज के कार्यक्रम का मंच संचालन कुमारी संजना और कुमारी भूमिका ने कुशलतापूर्वक किया। उल्लास भरे माहौल में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments