Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


गर्म कपड़े वितरण कर मनाया भगवान पारसनाथ व चन्द्र प्रभु का जन्म कल्याणक

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 26, 2024 Tags: , , , ,

-भगवान पारसनाथ सभी के पुजनीय प्रवीण जैन

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से 26 दिसम्बर वीरवर को सेक्टर 25 हनुमान मंदिर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों महिलाओं को गर्म सूट जैकेट शाल वितरण की शुरुआत मुख अथिति राजिंदर जैन की अथिति ने कहा समाज सेवा संगठन सभी धर्मों के महोत्सव पर जरूरत मन्द की सेवा करता है बहुत काबिले तारीफ है हम सबको संगठन का सहयोग करना चाहिए। संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया संगठन ने 8 दिसम्बर को गर्म कपड़े वितरण अभियान की शुरूआत की थी उसी कड़ी में आज सेक्टर 25 हनुमान मंदिर के पास झुग्गियों में रहने वाले बच्चों महिलाओं को गर्म सूट जैकेट शाल वितरण कर जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान पारसनाथ व चन्द्र प्रभु का जन्म कल्याणक मनाया। और 27 दिसम्बर को गुरु द्वारा सिंह सभा बत्रा कालोनी और 29 दिसम्बर को हरि सिंह चौक के पास विश्वकर्मा मंदिर में आस पास की कालोनी के जरूरत मन्द बच्चों महिलाओं को गर्म कपड़े वितरण किए जाएंगे और ये अभियान 14 जनवरी मकर संक्रांति तक चलेगा और जिस किसी साथी की नॉलेज में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है 9812863034 पर संपर्क करें हमारी कोशिश रहेगी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जरूरत के गर्म कपड़े वितरण कर सके मौके पर प्रवीण जैन राजिंदर जैन नीरज जैन रमन खुल्लर नरेश पोपली आदि मौजूद रहे

Comments