Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गर्म कपड़े वितरण करना, जरूरतमंद का इलाज करवाना,जगह जगह वाटर लगाना संगठन का बहुत ही सराहनीय कार्य: नीरज गोयल

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 9, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :9 मार्च, समाज सेवा संगठन की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर समाज सेवा संगठन ने लगाया 31 वा विशाल भंडारा . भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेन्द्र बुल्ले शाह,वशिष्ठ अतिथि नीरज गोयल, गोपाल तायल, नरेश जैन, बलजीत सिंह, राजेश गोयल ने किया। मुख्य अतिथि वीरेन्द्र शाह ने कहा समाज सेवा संगठन हर वर्ष भंडारा लगाता है,दिव्यांग को हाथ रिक्शा जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाना गर्म कपड़े वितरण करना जरूरतमंद का इलाज करवाना,जगह जगह वाटर लगाना बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है।
समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन ने 9 मार्च शनिवार को  महा शिवरात्रि के उपलक्ष पर हर वर्ष भाती जी टी रोड़ की फुटपाथ पर 31 वा विशाल भंडारा लगाया।
जैन ने यहां कहा कि भगवान भोलेनाथ थोड़ी सी भक्ति भाव से ही खुश हो जाते है, जो भक्त गोमुख गंगोत्री हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं, जिससे भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं और जो शिव भक्तों की सेवा करते हैं। जरूरतमंद की सेवा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं,। भंडारे पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया गया। जैन ने कहा 10 मार्च,2024 रविवार को अग्रवाल मंडी कार्यालय पर दिव्यांग जनों को हाथ रिक्शा वितरण की जाएगी। इस मौके पर प्रवीण जैन, विकास जैन, अमित जैन, गंगा गुप्ता, कैलाश जैन, अंकित माटा, प्रमोद जैन, भोला मेहता, मनोज गांधी, जोगिंदर सिंह, विनोद ग्रोवर, रोहित जैन, मोहित जैन,ललित अशोक मखीजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments