Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


चेतना परिवार द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अगस्त, 2022 :- चेतना परिवार ट्रस्ट की प्रबन्ध न्यासी निर्मल दत्त द्वारा पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चेतना परिवार द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम दिनांक 15.08.2022 को भिन्न-2 स्थानों पर किया गया। जिसमें भारत नगर में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण रोटरी पानीपत सैन्ट्रल द्वारा, हनुमान कालोनी में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण जन सेवा दल (सहयोगी – गुलशन बत्तरा, कोषाध्यक्ष, चेतना परिवार) द्वारा, दलबीर नगर वर्मा चौक कुटानी रोड में प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण – ओ. पी. माटा निदेशक डेज होटल (सहयोगी – श्रीमती निर्मल दत्त, प्रबंध न्यासी, चेतना परिवार) द्वारा, दीनानाथ कालोनी में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण – डा. विजय द्वारा, काबुली बाग में प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण – हरिनारायण सिंगला ( सहयोगी – डा. सुश्रुत सामश्रमी, सहसम्पादक चेतना) द्वारा, अर्जुन नगर में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण – सुभाष गर्ग परिवार द्वारा एवं ज्योति कालोनी में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण – डा. वन्दना पाहूजा द्वारा किया गया। चेतना परिवार ट्रस्ट की तरफ से 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव की सभी देशवासियों को शुभकानायें दी गई।

Comments