Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 2, 2026 Tags: , , , , ,

डिजिटल जनगणना की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियो कॉफेंस में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दो चरणों में होगी ऐतिहासिक जनगणना प्रक्रिया

एडीसी ने जागरूकता अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

BOL PANIPAT , 2 अप्रैल। हरियाणा सेंसेक्स ऑपरेशन के निदेशक ललित जैन (आईएस)ने गुरुवार को प्रदेश भर के सभी उपायुक्तों और संबंधित विभाग के अधिकारियों, उप मंडल अधिकारियों और तहसीलदारों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दो फेज में होने वाली जन गणना की तैयारियों को लेकर संवाद किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना हो रही है। यह दो फेज में होगी। पहला फेज 1 मई से 30 मई तक हाऊस लिस्टिंग ऑपरेशन तथा दूसरा फेज 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में निदेशक ने उपायुक्त और संबंधित विभाग से सुझाव भी मांगे, ताकि इस महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और इस कार्य में आंगनवाड़ी वर्कर का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि यह जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और इसे मिशन मोड में पूरा करें।    

    उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सफलता की कुंजी है, इसलिए निगम की गाडिय़ों पर चिप लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, प्रमुख स्थानों पर आकर्षक होर्डिंग्स लगाए जाएं और स्कूल दाखिले के दौरान शिक्षा अधिकारी अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने आह्वान किया कि सभी विभाग मिलकर इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ें और इसे एक सशक्त जनआंदोलन का रूप दें। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला जनगणना समन्वयक बृज मोहन शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, तहसीलदार सौरभ शर्मा, कैलाश, नरेंद्र दलाल, तहसीलदार जसवीर सिंह, दलजीत, एनएस के राजेश कुमार मौजूद रहे।

Comments