Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना प्रमुख: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 29, 2023 Tags: , , , , ,

-अमृत सरोवरों के किनारे राखी बनाकर सरकारी स्कूल के ब च्चों ने दिया अमृत सरोवरों की साफ सफाई का संदेश
-जिले में अमृत सरोवरों की साफ सफाई को लेकर प्रारंभ किया जागरूकता अभियान रंग लाता
-जिले के 5 खण्डों के 10 अमृत सरोवरों पर किया गया राखी प्रदर्शनी का आयोजन

BOL PANIPAT , 29 अगस्त। जिले में अमृत सरोवरों को साफ-स्वच्छ रखने को लेकर ग्रामीण परिवेश में लोगों को जागरूक करने को लेकर पंचायती राज विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा चलाया गया अभियान रंग लाता हुआ दिखाई नजर आ रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की गई है। जिले में 75 अमृत सरोवर बनाये गये हैं। जल संकट को देखते हुए सरकार द्वारा ये कदम उठाया गया है।    
उपायुक्त ने बताया कि अमृत सरोवर योजना का प्रारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। ये अमृत सरोवर सरकार की आमदनी बढ़ाने का कार्य तो करेंगे ही साथ-साथ पर्यटन को भी इसके जरीये प्रोत्साहन मिलेगा। अमृत सरोवर के निर्माण से बहुउद्देशीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। यह खाद्यान्न के अधिक उत्पादन की अनुमति देगा और पर्याप्त सिंचाई प्रणाली के साथ मछली पालन को बल देगा। उपायुक्त ने बताया कि ज्यादातर बीमारियों के फैलने का कारण गंदगी का अपने आस-पास इक_ïा होना व उस पर ध्यान न देना सामने आया है। उन्होंने बताया कि कैसे हम अमृत सरोवरोंं को साफ-स्व‘छ रख सकते हैं व इसके प्रति कैसे लोगों को जागरूक कर सकते हैं इस पर पूरा जोर रहा।
    मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अवंतिका थरेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता अभियान की इस कड़ी में अमृत सरोवरों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देने व सामुदायिक स्वामित्व और स्व‘छता बनाए रखने के लिए गत दिवस राखी मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के 5 खंडों के 10 अमृत सरोवरों पर इन गांवों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी इस आयोजन की सफलता को लेकर भागीदारी की। आयोजन में 600 से अधिक विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों को अमृत सरोवरों पर प्रदर्शनी लगा कर बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का एक ही उद्देश्य था लोगों को अमृत सरोवरों को साफ सुथरा रखने के प्रति जागरूक करना । इसमें उन्हे काफी हद तक सफलता भी मिली।
    मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने बताया कि राखी मैकिंग प्रदर्शनी का यह दो दिवसीय कार्यक्रम  28 अगस्त सोमवार को प्रारंभ हुआ था व 29 अगस्त मंगलवार को सभी पांच खंडों के बीईओ और बीडीपीओ के सहयोग से विधिवत रूप से समापन हुआ है। कार्यक्रम के जरिए लोगों को अपने अमृत सरोवरों को साफ-स्व‘छ रखने का संदेश दिया गया। लोगों ने इस कार्यक्रम की खास तौर पर महिलाओं ने प्रशंसा की और इसे समाज के लिए बेहतर बताया।

Comments